{"_id":"5c3642d5bdec225697312106","slug":"171547059925-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल कोच फैक्ट्री के भूमि पूजन की तैयारी, रेलवे अधिकारियों ने किया जमीन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल कोच फैक्ट्री के भूमि पूजन की तैयारी, रेलवे अधिकारियों ने किया जमीन का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल कोच फैक्ट्री के भूमि पूजन की तैयारी, रेलवे अधिकारियों ने किया जमीन का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर/सोनीपत। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बनने वाली रेल कोच रिपेयर फैक्ट्री के निर्माण के लिए 11 जनवरी को भूमि पूजन किया जाएगा। सांसद रमेश कौशिक भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। भूमि पूजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को रेलवे अधिकारियों ने रेल कोच रिपेयर फैक्ट्री की जमीन का निरीक्षण करते हुए भूमि पूजन के लिए स्थान निर्धारित किया।
रेलवे के चीफ मेकेनिकल इंजीनियर हैप्पी वालिया ने अधिकारियों को टेंट, पार्किंग, होर्डिंग व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 11 जनवरी को भूमि पूजन के बाद रेल कोच रिपेयर फैक्ट्री का निर्माण कार्य तीव्र गति से शुरू किया जाएगा। उन्होंने भूमि पूजन के दौरान रेल कोच रिपेयर फैक्ट्री के मॉडल का प्रदर्शन करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान रेलवे के सीनियर डिवीजनल इंजीनियर एनएस बघेल व सीनियर सेक्शन इंजीनियर ओपी नागपाल, एचएसआईआईडीसी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान शमशेर शर्मा, रामधन मलिक, हरप्रीत, नवीन शर्मा, सुमित अत्री व एचएसआईआईडीसी के सुपरवाइजर ईश्वर शर्मा भी मौजूद रहे।