फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पहले फौज में रहकर की देश की सुरक्षा, अब जैविक खेती कर विदेशों तक पहुंचा रह मिठास

पहले फौज में रहकर की देश की सुरक्षा, अब जैविक खेती कर विदेशों तक पहुंचा रह मिठास

Mon, 18 Feb 2019 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
पहले फौज में रहकर की देश की सुरक्षा, अब जैविक खेती कर विदेशों तक पहुंचा रह मिठास
पहले फौज में रहकर की देश की सुरक्षा, अब जैविक खेती कर विदेशों तक पहुंचा रहा मिठास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। फौजियों के अंदर एक अलग ही जज्बा होता है और वह कुछ अलग करने की ठान लेते हैं तो उसे करके ही दिखाते हैं। ऐसे ही पानीपत के ताजपुर गांव के रहने वाले महाल सिंह है जो पहले फौज में रहकर सीमा पर देश की सुरक्षा की अब सेवानिवृत्त होने पर जैविक खेती कर अपने गन्ने की मिठास विदेशों तक पहुंचा रहे हैं। उनको शुरूआत में ताने भी झेलने पड़े, लेकिन उसके बाद भी पीछे नही हटे और अब कामयाबी ऐसी मिली कि एग्री लीडरशिप समिट में किसानों को जागरूक करने के लिए उनको बुलाया गया।
पानीपत के ताजपुर के रहने वाले महाल सिंह ने फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद जैविक खेती करनी शुरू कर दी। महाल सिंह ने गन्ने की फसल को जैविक तरीके से उगाया, लेकिन पहली बार में फसल नहीं हुई। गांव के लोगों ने ताना मारना शुरू कर दिया, क्योंकि महाल सिंह अपने साथ ही दूसरे किसानों को भी जैविक खेती करने की सलाह देते थे। अपनी फसल नहीं होने पर महाल सिंह थोड़े उदास जरूर हुए, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और दोबारा से जैविक खेती की ओर कदम बढ़ाया। इस तरह दोबारा प्रयास करने पर अच्छी फसल हुई और उनके खेत में गन्ना 15 फुट तक पहुंच गया। उनके खेत में गन्ना देखने के लिए लोग जाने लगे। महाल सिंह ने अपनी सोच को केवल गन्ना उगाने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि खेती को उद्योग के साथ जोड़ दिया। उसने अपने गन्ने से अपने ही कोल्हू में गुड़, खांड़, शक्कर बनाकर सप्लाई शुरू कर दी। अपने ही देश में मांग बढ़ने के बाद अब गन्ने के उत्पादों की सप्लाई दुबई, नाइजीरिया, अमेरिका व थाइलैंड तक करते हैं।
विज्ञापन

नौकरी नहीं मिलने पर खेती करने लगा रवींद्र, प्रति एकड़ 6 लाख तक कमा रहा
सोनीपत के रवींद्र दहिया ने बीए करने के बाद नौकरी करनी चाही, लेकिन वह काफी भागदौड़ करता रहा और उसे नौकरी नहीं मिली। उसने आखिर में खेती करने का फैसला लिया। उसने पारंपरिक खेती से हटकर किया और अपने खेतों में फूलों की खेती शुरू कर दी। पहले वह अपने खेतों में फूलों की खेती करता था, लेकिन अब वह झुंडपुर व मुरथल में 15 एकड़ में फूलों की खेती करता है। रवींद्र ने बताया कि उससे 5-6 लाख रुपये प्रति एकड़ तक एक सीजन में कमाई करता है। उसको भी प्रगतिशील किसानों की श्रेणी में रखकर दूसरे किसानों को जागरूक करने के लिए समिट में बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed