{"_id":"5bcf74bbbdec22694c342d95","slug":"161540322491-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक व खाद के 11 सैंपल फेल, विक्रेताओं को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक व खाद के 11 सैंपल फेल, विक्रेताओं को नोटिस जारी
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले खाद व कीटनाशक के 11 सैंपल कृषि विभाग की जांच में फेल मिले। विभाग की गुणवत्ता नियंत्रक टीम ने जून व जुलाई माह में दुकानों पर जाकर कीटनाशक व खाद के सैंपल लेकर लैब में जांच कराई। विभाग ने खाद व कीटनाशक विक्रेताओं को नोटिस जारी कर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
किसान हर साल फसलों की पैदावार बढ़ाने के साथ ही कीटों से बचाने के लिए खाद व कीटनाशक का प्रयोग करते हैं। यह खाद व कीटनाशक किसानों को दुकानों से मुहैय्या कराए जाते हैं तो वहीं कृषि विभाग भी बेहतर किस्म का खाद व कीटनाशक देने का दावा करता है। दुकानों पर बेचे जाने वाले खाद व कीटनाशक के कृषि विभाग की गुणवत्ता नियंत्रक टीम ने जून से अगस्त माह में अभियान चलाकर सोनीपत, गोहाना, खरखौदा सहित अन्य स्थानों से सैंपल लेकर जांच कराई। जिसमें 5 कीटनाशक व 6 खाद के सैंपल फेल मिले हैं। जिसके बाद इन सभी को नोटिस जारी किया गया है।
वर्जन-
कृषि विभाग ने खाद व कीटनाशक के सैंपल लिए थे, जिनकी लैब में जांच कराई गई तो 11 सैंपल फेल निकले। खाद व कीटनाशक विक्रेताओं को नोटिस जारी कर दिए गए है। विक्रेता नियमानुसार रि-सैंपलिंग की अपील कर सकते हैं। विभाग की ओर से जल्द इन पर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. अनिल सहरावत, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत।