फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बिजली-पानी से वंचित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

बिजली-पानी से वंचित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

Mon, 01 Jul 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
बिजली-पानी से वंचित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
सोनीपत। शहर की कई कॉलोनियों में बिजली-पानी संकट से त्रस्त लोगों ने रविवार शाम को महलाना चौक के पास सड़क पर जाम लगा दिया। इसके चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग जाम में फंस गए। लोगों का आरोप था कि न तो बिजली मिल रही है और न ही पानी आ रहा है। जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बाद में थाना प्रभारी व बिजली निगम के अधिकारियों ने लोगों को शंात कर आधा घंटा में जाम खुलवाया।
विज्ञापन

इन कॉलोनी वासियों ने लगाया जाम
रविवार शाम को मालवीय नगर, श्याम नगर, अशोक विहार के लोगों ने जाम लगा दिया। जाम लगाने वालों ने आरोप लगाया कि बिजली तारों की हालत खस्ता है। यही नहीं क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर भी ठीक ढंग से काम नहीं कर पा रहा है। इसके चलते बार-बार फ्यूज उड़ने की वजह से बिजली बाधित रहती है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र की गलियों में भी तार लटकते रहते है। जिसकी वजह से हमेशा हादसा होने का डर सताता रहता है।
विज्ञापन

इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है, परंतु अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। पीड़ित लोगों ने बताया पांच दिनों से न ठीक से बिजली आ रही है और न पानी मिल रहा है। जिसकी वजह से घरेलू काम करने भी मुश्किल हो गए है। जब तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक वह संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के एसडीओ के आश्वासन के बाद खोला जाम
उधर, जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करने का प्रयास किया। बाद में मौके पर पहुंचने बिजली निगम के एसडीओ और सिटी थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने क्षेत्र वासियों को आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके बाद लोग सड़क से हट गए।
अधिकारियों ने भी लोगों के साथ गलियों का दौरा किया और जल्द से जल्द तारों को ठीक करने की बात कही। जिसके बाद लोग घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed