{"_id":"59ac45ca4f1c1be9278b4f84","slug":"151504462282-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में गर्भवती की मौत, पेट दर्द होने पर झोलाछाप से कराया था उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध अवस्था में गर्भवती की मौत, पेट दर्द होने पर झोलाछाप से कराया था उपचार
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। कुंडली निवासी एक गर्भवती महिला को पेटदर्द की शिकायत के बाद झोला छाप चिकित्सक के पास उपचार दिलवाया गया। बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि महिला के पति ने कोई कार्रवाई कराने से मना कर दिया।
मूलरूप से बदायूं यूपी फिलहाल कुंडली निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसी पत्नी रिंकी (20) छह माह की गर्भवती थी। दो दिन पहले उसकी पत्नी को पेट दर्द की शिकायत हुई थी। जिस पर वह उसे प्याऊ मनियारी स्थित एक क्लीनिक पर ले गया था। वहां पर डॉक्टर ने उसकी पत्नी का उपचार किया और दवाई दी थी। घर आने के बाद उसकी पत्नी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उसे अस्पताल में फोन कर एंबुलेंस बुलवा ली। जब वह अपनी पत्नी को लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचा, तो उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई
गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई थी। उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। महिला के पति ने किसी प्रकार की कार्रवाई करने से मना कर दिया है। उसके बावजूद पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट में कोई लापरवाही मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रवीन कुमार, कुंडली थाना प्रभारी।