{"_id":"5b35358a4f1c1bb26e8ba7d8","slug":"141530213770-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल भरो आंदोलन: 1140 कर्मियों ने दी गिरफ्तारी, अब विधायकों के आवास पर होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल भरो आंदोलन: 1140 कर्मियों ने दी गिरफ्तारी, अब विधायकों के आवास पर होगा प्रदर्शन
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल भरो आंदोलन: 1140 कर्मियों ने दी गिरफ्तारी, अब विधायकों के आवास पर होगा प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सर्व कर्मचारी संघ के जेल भरो आंदोलन के तहत विभागों में तैनात कर्मचारी ने पंचायत भवन से लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला। लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी की गई और वहां 1140 कर्मियों ने गिरफ्तारी दी। अब कर्मी सभी विधायकों के आवास पर प्रदर्शन करने का अभियान शुरू करेंगे।
सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर वीरवार को आशा, मिड डे मील, आंगनबाड़ी वर्कर, शिक्षा विभाग, नगर पालिका, हुडा विभाग, सफाई कर्मियों सहित अन्य विभागों के कर्मचारी पंचायत भवन में इकट्ठा हुए। वह पंचायत भवन से जुलूस निकालकर गोहाना रोड, छोटू राम चौक से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामहेर शर्मा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। यूनियनों के दबाव में समझौता कर लिया जाता है, लेकिन नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता। उन्होंने सरकार से विधानसभा में विशेष सत्र बुलाकर कर्मचारियों के हित में प्रस्ताव पास करने की मांग की। उन्होंने सरकार से कच्चे कर्मचारियों के लिए 240 दिन की सेवा पर पक्का करने व पंजाब की समान वेतन लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो एक से आठ जुलाई तक विधायकों के आवासों के बाहर प्रदर्शन कर विधानसभा मेें मुद्दा उठाने की मांग की जाएगी। उन्होंने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई। इसके बाद 1140 कर्मियों ने गिरफ्तारी दी, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगी छह बस कम पड़ गई, जिससे वहां दोबारा बस मंगवाई गई और कर्मियों को पुलिस लाइन के कम्यूनिटी हॉल में लेकर पहुंचे। वहां तहसीलदार जयभगवान ने कुछ देर बाद ही सभी की जमानत लेकर छोड़ दिया। इस दौरान जिला सचिव जय भगवान दहिया, उपप्रधान आनंद शर्मा, सीटू के जिला प्रधान चंद्रभान, सीटू की कोषाध्यक्ष सुनीता, हुड्डा वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान विजेंद्र चहल, श्याम सुंदर, संजीव मोर, रणबीर मलिक, जसवीर सिंह, राजेश, देवेंद्र, सतबीर, राजा भाई, धर्मपाल मलिक, महेंद्र सिंह बनवाला, सुनीता, गीता, भगत सिंह, अमित कुमार आदि शामिल रहे।
---
दिल्ली पुलिस की गाड़ी फंसी : लघु सचिवालय के बाहर धरने देकर बैठे कर्मचारियों ने दिल्ली पुलिस की कैदियों को लेकर पहुंची गाड़ी को भी नहीं निकलने दिया। जाम में पुलिस की गाड़ी फंसी होने से वहां तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया और किसी तरह हवालात की गाड़ी को निकलवाया।