{"_id":"63da7ab23612fb786f34572e","slug":"138-people-caught-stealing-electricity-fined-rs-3070-lakh-sonipat-news-c-17-1-52407-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 138 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा, 30.70 लाख का जुर्माना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 138 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा, 30.70 लाख का जुर्माना लगाया
Wed, 01 Feb 2023 08:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:14 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बिजली निगम की ओर से जिलेभर में बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई की गई। एक दिन में 1210 घरों में छापा मार कर 138 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है।
निगम की ओर से बिजली चोरी करने वाले 138 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही बिजली निगम की टीमों ने बिजली चोरी करने वालों पर 30.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
जिले में सोमवार को बिजली चोरी करने वालों पर छापामार कार्रवाई का अभियान चलाने के लिए 24 टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने हर सबडिविजनों में जाकर छापे मारे। टीमों ने सुबह 5.30 बजे छापा मार कार्रवाई शुरू कर दी थी। यह अभियान शाम 6.30 बजे तक जारी रहा। टीमों में पुलिस कर्मचारियों को भी शामिल किया गया था। टीमों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिलेभर में 1210 लोगों के घरों में जांच की। इनमें से 138 लोगों को लाइन कुंडी डालकर सीधे बिजली चोरी करते पकड़ा।
विज्ञापन
टीमों ने 30 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता धर्मबीर छिक्कारा ने बताया कि जिलेभर में बिजली चोरी करने वालों पर 138 उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसा कर दिया गया है। उन पर 30.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही विजिलेंस थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। संवादज