फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   विनेश को चोट बढने का खतरा, अब 50 की जगह 57 किलो में खेलेगी

विनेश को चोट बढने का खतरा, अब 50 की जगह 57 किलो में खेलेगी

Sat, 24 Nov 2018 01:15 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
विनेश को चोट बढने का खतरा, अब 50 की जगह 57 किलो में खेलेगी
विनेश को चोट बढ़ने का खतरा, अब 50 की जगह 57 किलो में खेलेगी
विज्ञापन

-वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले कोहनी में चोट लगने के कारण अभी तक कुश्ती से दूर थी विनेश
-इस कारण ही विनेश का बढ़ गया है काफी वजन, अब मैट पर उतरकर केवल प्रैक्टिस कर रही
-नेेशनल चैंपियनशिप में खेलने के लिए नहीं कर सकती वजन कम, चोट बढ़ने का बना है खतरा
अंकित चौहान
सोनीपत। चोट के कारण वर्र्ल्ड चैंपियनशिप में नहीं खेलने वाली भारत की स्टार पहलवान विनेश फौगाट की परेशानी अभी कम नहीं हो रही है। चोट से उबरकर विनेश मैट पर जरूर उतर गई हैं, लेकिन अब उसके सामने वजन कम करने की परेशानी आ गई है। इसलिए ही विनेश नेशनल चैंपियनशिप में अपने भार वर्ग 50 किलो की जगह 57 में खेलेंगी। क्योंकि उसका वजन बढ़ गया है और उसे कम करने के लिए वह ज्यादा मेहनत नहीं कर सकती है। वह वजन कम करने को ज्यादा पसीना बहाती है तो उसकी चोट बढ़ सकती है जो उसे कुश्ती से दूर कर सकती है।
कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स दोनों में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली पहलवान विनेश फौगाट का चोट पीछा नहीं छोड़ रही है। वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले विनेश की कोहनी में चोट लग गई थी और इस कारण ही उसे वर्ल्ड चैंपियनशिप से दूर रहना पड़ा। अब टोक्यो ओलंपिक का टिकट लेने की जद्दोजहद शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक विनेश की परेशानी दूर नहीं हुई है। कोहनी की चोट से उबरकर विनेश फौगाट मैट पर जरूर उतर गई हैं और वह प्रैक्टिस भी कर रही हैं। लेकिन प्रैक्टिस से दूर रहने के कारण उसका सात किलो तक वजन बढ़ गया है। विनेश को अब 29 नवंबर से यूपी के गोंडा में शुरू हो रही नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में खेलना है। जिसके लिए समय कम होने के कारण विनेश ने 50 किलो की जगह 57 किलो में खेलने का फैसला लिया है। विनेश को यह फैसला इसलिए लेना पड़ा, क्योंकि वह वजन कम करने के लिए ज्यादा मेहनत करती है तो उसकी कोहनी की चोट अभी पूरी तरह से ठीक नहीं होने के कारण दिक्कत बढ़ सकती है। ऐसे में उसकी चोट बढ़ जाती है तो उसके लिए भविष्य में परेशानी भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

--
रेलवे से नहीं मिली नेशनल छोड़ने की छूट
विनेश फौगाट को अभी तक उम्मीद थी कि उसे बजरंग व सुशील की तरह नेशनल चैंपियनशिप खेलने से छूट मिल जाएगी। लेकिन रेलवे ने साफ कर दिया कि विनेश को नेशनल चैंपियनशिप में जरूर उतरना होगा। जबकि साक्षी मलिक पहले ही नेशनल चैंपियनशिप में खेलने की तैयारी कर चुकी है। विनेश फौगाट रियो ओलंपिक में भी चोट के कारण मेडल की दौड़ से बाहर हो गई थीं। इस कारण ही विनेश फौगाट कोई रिस्क नहीं लेना चाहती हैं कि वह 50 किलो में खेलने के लिए वजन कम करे और वह 57 किलो में खेलने की तैयारी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विनेश फौगाट को रेलवे ने नेशनल खेलने में छूट नहीं दी और उसे नेशनल खेलना होगा। इसके लिए विनेश ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। लेकिन उसका वजन बढ़ गया है और इसलिए वह 50 किलो की जगह 57 में खेलेगी। वह वजन कम करने के लिए ज्यादा मेहनत करती है तो उसकी कोहनी की चोट बढ़ सकती है। इस कारण ही वह 57 किलो में खेलेगी। -कुलदीप मलिक, चीफ कोच रेलवे व भारतीय महिला कुश्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed