फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सिविल इंजीनियर बनना चाहते है चालक तो ग्रेजुएशन करके बनेंगे परिचालक

सिविल इंजीनियर बनना चाहते है चालक तो ग्रेजुएशन करके बनेंगे परिचालक

Sun, 21 Oct 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
सिविल इंजीनियर बनना चाहते है चालक तो ग्रेजुएशन करके बनेंगे परिचालक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के बाद सरकार ने आउटसोर्स पर चालक व परिचालक के लिए भर्ती निकाली तो इनके लिए आवेदन करने वालों की बस अड्डे पर भीड़ पहुंचने लगी है। बेरोजगारी के हालात यह हैं कि सिविल इंजीनियर भी चालक बनने के लिए पहुंच रहे हैं तो वहां आवेदन करने वाले अधिकतर युवा ग्रेजुएट हैं। वहीं शनिवार को दूसरे दिन सभी टिकट काउंटर पर करीब 350 आवेदन फार्म लिए गए। इसमें से चालक पद के लिए 65 व परिचालक पद के लिए 25 फार्म स्वीकार किए गए। किस तरह से युवा पढ़-लिखकर भी बेरोजगारी झेल रहे हैं, यह रोडवेज में आउटसोर्स पर निकाली गई चालक व परिचालक की भर्ती में देखने को मिल रहा है। इस तरह अचानक निकली भर्ती में हर रोज सैकड़ों युवा आवेदन करने के लिए पहुंच रहे हैं, जबकि यह भर्ती भी केवल तीन महीने के लिए होनी है। लेकिन उसके बावजूद आवेदन करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। सोनीपत बस अड्डे पर शनिवार को 350 आवेदन आए, लेकिन उनमें कमियां होने के कारण 260 निरस्त कर दिए गए। दूसरे दिन चालक पद के लिए 65 तो परिचालक के केवल 25 आवेदन ही ऐसे आए, जिनको स्वीकार किया गया। इसके लिए रोजगार विभाग की ओर से सक्षम युवा व डीसी रेट पर लगे कर्मचारियों को फार्म लेने के लिए काउंटरों में बैठाया गया। प्रत्येक काउंटर पर एक-एक पुलिस कर्मी व चालक व परिचालक के फार्म लेने के लिए अलग-अलग कर्मी लगा रखे थे। यह प्रक्रिया अभी जारी रहने की बात कही जा रही है, जिससे जल्द से जल्द भर्ती की जा सके।
------
बोले अभ्यर्थी
12वीं पास करने के बाद रोजगार नहीं मिला तो पिता के साथ खेती में हाथ बंटाना शुरू कर दिया। रोडवेज में भर्ती के लिए आवेदन फार्म निकलने की सूचना मिली तो परिचालक बनने के लिए फार्म जमा कराने बस अड्डे पर पहुंचा। -अंकित कुमार, गांव मुकीनपुर
विज्ञापन

------
चार साल पहले ग्रेजुएशन की थी। उसके बाद कई बार नौकरियों के लिए फार्म भी भरें, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लग सकी। शहर में एक दुकान पर मजदूरी कर गुजारा करना पड़ रहा है। -विपिन, आदर्श नगर सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

---
राजस्थान की एक यूनिवर्सिटी से छह साल पहले सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षा पास की। उसके बाद नौकरी के लिए प्रयास किया, लेकिन नौकरी नहीं मिली। रोडवेज में ड्राइवर बनने के लिए बस अड्डे पर आवेदन फार्म जमा कराने पहुंचा। -जगदीश, गांव हसनपुर

----
डीटीसी में आउसोर्स पर ड्राइवर के पद नियुक्त हूं। लेकिन घर से दूर नौकरी होने के चलते रोडवेज में भर्ती के लिए आवेदन फार्म जमा कराने आया। -अशोक कुमार, आहुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed