फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   टीडीआई में लाखों खर्च कर खरीदे फ्लैट, न बिजली और न सीवर समस्या का हो रहा समाधान, किया हंगामा

टीडीआई में लाखों खर्च कर खरीदे फ्लैट, न बिजली और न सीवर समस्या का हो रहा समाधान, किया हंगामा

Mon, 25 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
टीडीआई में लाखों खर्च कर खरीदे फ्लैट, न बिजली और न सीवर समस्या का हो रहा समाधान, किया हंगामा
टीडीआई में लाखों खर्च कर खरीदे फ्लैट, न बिजली और न सीवर समस्या का हो रहा समाधान, हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई। कुंडली स्थित टीडीआई के फ्लैट में रहने वाले लोगों ने टीडीआई बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। उन्होंने टीडीआई के खिलाफ धरना देकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि बिल्डर की तरफ से उन्हें फ्लैट बेचने से पहले बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे, लेकिन धरातल पर यहां कुछ भी नहीं है। टीडीआई में बिजली संकट गहरा गया है। गर्मी में बिजली नहीं आने से लोगों की हालत बिगड़ी हुई है। वहीं सीवर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जिससे बदबू के कारण जीना मुहाल हो गया है। लोगों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।

फ्लैट मालिक संजय सिंह, यशवीर सिंह, अमित शमा, सुरेश राणा, जेसी अहलावत, श्रवण, एसके बालियाण, रितेश कुमार, जितेंद्र ने बताया कि टीडीआई में फ्लैट लेकर वह ठगा सा महसूस कर रहे हैं। यहां रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। यहां बिजली व पेयजल तक उपलब्ध नहीं है। दूषित पानी बेसमेंट में भरा हुआ है। जिससे बीमारी फैलने का भय बना रहता है। बिल्डर उनसे रखरखाव के नाम पर मोटी रकम वसूल रहा है। बिल्डर ने ड्रेनेज सिस्टम न बनवा कर एसटीपी बनवाए हैं, जिनसे टैंकर से दूषित पानी निकाला जाता है। वहीं दीपक अरोड़ा, रवि बत्रा, रविंद्र, बैनीवाल, विजय चौधरी, जगदीश आहुजा, शालिनी मिश्रा, पूजा, रविंद्र अंतिल, डॉ. नीरज चंद्रा, सरिता सूद, तेज आनंद ने बताया कि वह बार-बार शिकायत करते हैं, लेकिन कोई सुनवाई करने वाला नहीं है। जिससे तंग आकर उन्होंने नायब तहसीदार राई हवा सिंह पूनिया को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

--
यह रखी फ्लैट मालिकों ने समस्या
- 23 घंटे का दावा कर महज 10 घंटे दे रहे बिजली।
- 10-12 घंटे जनरेटर द्वारा 22 रुपये प्रति यूनिट बिजली दी जा रही है।
- पानी जो मिल रहा है इसका टीडीएस 1400 है। जबकि एग्रीमेंट मे बेहतर पेयजल का वादा किया था।
- सुरक्षा के नाम पर गॉर्ड नहीं गेट कीपर बैठा रखे हैं।
- एक बार मरम्मत खर्च ना देने पर बिजली पानी काट देते हैं।
- शिकायत करने पर बाउंसर से धमकी दिलवाई जाती है और थाने में शिकायत कर दी जाती है।
- फ्लैट में रह रहे करीब 12 हजार लोग डरकर जीवन बीता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed