{"_id":"62fe8a1c8404b37b8a2e0ac2","slug":"13-year-old-teenager-found-dengue-positive-came-home-from-surat-ten-days-ago-sonipat-news-rtk65545728","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 साल का किशोर मिला डेंगू पॉजिटिव, दस दिन पहले सूरत से आया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 साल का किशोर मिला डेंगू पॉजिटिव, दस दिन पहले सूरत से आया था घर
विज्ञापन
महिला के रक्त के नमूने लेता स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Sonipat
कोरोना महामारी के बीच डेंगू के मामले सामने आने लगे हैं। शहर के नंदवानी नगर निवासी 13 वर्षीय किशोर डेंगू पॉजिटिव मिला है। 8 अगस्त को वह गुजरात के सूरत से अपने घर आया था। सूरत में ही बालक को बुखार हो गया था। यहां आने के बाद भी उसे आराम नहीं हुआ तो परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। दो दिन पहले बालक के रक्त के नमूने लिए गए थे। नमूने को जांच के लिए लैब में भेजा गया। वीरवार को मिली रक्त जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले ठरू गांव में एक डेंगू का मरीज मिल चुका है। अब तक कुल दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य अधिकारी अलर्ट हैं। विभाग की ओर से लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। नागरिक अस्पताल में ज्यादातर बुखार और जुकाम के मरीज आ रहे हैं। जिनको हल्का बुखार या खांसी और जुकाम है उनको दवाई देकर घर में रहने के लिए कहा जाता है। अगर मरीज की हालत ज्यादा खराब है तो उन्हें भर्ती कर लिया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि अपने घर के आसपास सफाई रखें और जहां पानी भरा हुआ है उसे एक सप्ताह में अवश्य साफ करें। किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत आए तो नागरिक अस्पताल में आकर अपना टेस्ट करवाएं। अगर किसी को कोई गंभीर समस्या होती है तो वह अस्पताल में आकर डाक्टरों से अपना उपचार करवा सकता है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। डेंगू के लक्षण दिखने पर अस्पताल में जांच करवाएं। उपचार मुफ्त है।
वीरवार को 13 वर्षीय किशोर डेंगू पॉजिटिव मिला है। वह 10 दिन पहले ही सूरत से अपने घर नंदवानी नगर पहुंचा था। जिले में अब तक दो डेंगू के मरीज मिले चुके हैं। लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। -डॉ. अनविता कौशिक, जिला मलेरिया अधिकारी, सोनीपत।