फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गेटमैन संग बर्बरता : जीआरपी के हाथ लगे अहम सुराग, मोबाइल डंप उठाया

गेटमैन संग बर्बरता : जीआरपी के हाथ लगे अहम सुराग, मोबाइल डंप उठाया

Thu, 20 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
गेटमैन संग बर्बरता : जीआरपी के हाथ लगे अहम सुराग, मोबाइल डंप उठाया
गेटमैन संग बर्बरता : जीआरपी के हाथ लगे अहम सुराग, मोबाइल डंप उठाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव सफियाबाद के पास रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन के साथ बर्बरता करते हुए उसके हाथ काटने के मामले में जीआरपी ने मोबाइल के डंप उठाए हैं। इसके बाद अब पुलिस अहम सुराग हाथ लगने का दावा कर रही है। जीआरपी का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
बुधवार को पुलिस ने गेटमैन प्रकरण की जांच तेज कर दी। पुलिस ने मोबाइल के डंप भी उठवाए हैं। डंप (घटना के समय क्षेत्र में कितने मोबाइल चल रहे थे) की जानकारी के आधार पर पुलिस अहम सुराग लगने का दावा कर रही है। वहीं, सफियाबाद और आसपास के गांवों के ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई है। यहीं नहीं गेटमैन पवन खत्री को भी जीआरपी थाने में बुलाकर पूछताछ की गई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी ने चार टीमों का गठन किया हुआ है। जीआरपी सोनीपत के साथ ही सीआईए रेवाड़ी व अंबाला के साथ एक खुफिया टीम डीएसपी सतीश गौतम के नेतृत्व में काम कर रही है।
विज्ञापन

फाटक पर सीसीटीवी लगाए गए
सफियाबाद फाटक पर गेटमैन की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए रेलवे ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। रेलवे द्वारा बुधवार को फाटक पर सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। हालांकि रेलवे ने फाटक को जांच पूरी होने तक बंद कर दिया है। जांच पूरी होने तक यह फाटक बंद रहेगी। इससे कई गांवों के ग्रामीणों को रेलवे लाइन पार करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। लेकिन रेलवे ने साफ कर दिया है कि अभी फाटक को नहीं खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेटमैन और उसके साथी चंदन पर हमला करने वाले हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। सफियाबाद सहित आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ की गई है।
सतीश गौतम, डीएसपी जीआरपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed