फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   26 जून के बाद जला ट्रांसफार्मर तो बढ़ेगी मुसीबत

26 जून के बाद जला ट्रांसफार्मर तो बढ़ेगी मुसीबत

Sun, 25 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
26 जून के बाद जला ट्रांसफार्मर तो बढ़ेगी मुसीबत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान लगने वाले सामान की कमी होने पर उसकी रिकवरी कनिष्ठ अभियंता (जेई) के वेतन से करने के निर्णय पर निगम कर्मियों में रोष है। कनिष्ठ अभियंता इसे लेकर 26 जून को नया ट्रांसफार्मर इश्यू कराने से मना चुके हैं। ऐसे में अगर अब ट्रांसफार्मर खराब होगा तो क्षेत्र में बिजली संकट गहरा जाएगा। कर्मियों का आरोप है कि वह इसे लेकर विधायक से लेकर मुख्यमंत्री व आला अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे अब उन्हें यह कठोर कदम उठाना पड़ा।
बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले एक माह से रोष जता रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें नए एवं पुराने सामान का इंचार्ज बनाया गया है। साथ ही उनके अधिकार क्षेत्र में सार्वजनिक व खेतों में ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इनकी सुरक्षा का कोई प्रावधान नहीं है। जब उस ट्रांसफार्मर की समय अवधि समाप्त हो जाती है तो वह स्टोर में वापस चला जाता है। उस ट्रांसफार्मर में जो भी सामान या तेल कम पाया जाता है तो वह नए रेट के आधार पर जेई के वेतन से काटने काला कानून बना दिया गया है। इसके लिए किसी अन्य कर्मचारी व अधिकारी को दोषी नहीं माना जाता। विभाग की इस नीति से कनिष्ठ अभियंताओं में रोष है।
विज्ञापन

अब कनिष्ठ अभियंता इसके खिलाफ 26 जून से पूरे प्रदेश में कोई ट्रांसफार्मर स्टोर से निकलवाने का ऐलान कर चुके है। साथ ही मांगें पूरी नहीं होती तो 10 जुलाई को सभी काम बंद करने की चेतावनी दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनिष्ठ अभियंता पर जबरन दबाव बनाया जा रहा है। अगर सामान की रिकवरी के ही आदेश देने हैं तो इसे जेई के साथ एसडीओ, एक्सईएन, एसई व अन्य अधिकारियों पर लागू किया जाए। यह काला कानून सिर्फ हरियाणा में बनाया गया है।
प्रदीप खोखर, महासचिव, एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन

26 जून के बाद जला ट्रांसफार्मर तो बढ़ेगी मुसीबत
कनिष्ठ अभियंता ट्रांसफार्मर इश्यू कराने से कर चुके हैं मना
सैलरी से ट्रांसफार्मर बदलने में लगने वाले सामान की रिकवरी के आदेश से हैं खफा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed