फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   12 wards of Panchayat Samiti Murthal reserved for women

पंचायत समिति मुरथल के 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित, पांच वार्ड एससी के लिए आरक्षित

Thu, 29 Jul 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
12 wards of Panchayat Samiti Murthal reserved for women
बीडीपीओ कार्यालय में पंचायत समिति के वार्डों का आरक्षण करते हुए एसडीएम शशि वसुंधरा व बीडीपीओ मन? - फोटो : Sonipat
मुरथल बीडीपीओ कार्यालय में बुधवार को पंचायत समिति के वार्डों का आरक्षण किया गया। एसडीएम शशि वसुंधरा की देखरेख में वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया संपन्न हुई। पंचायत समिति मुरथल के 25 वार्डों में से 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। साथ ही अनुसूचित जाति के लिए पांच वार्ड आरक्षित किए गए, जिनमें से दो वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए।
विज्ञापन

एसडीएम शशि वसुंधरा ने बताया कि मुरथल पंचायत समिति के वार्डों को महिलाओं, अनुसूूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया है। सामान्य जाति की महिलाओं, अनुसूचित जाति की महिलाओं और पिछड़ा वर्ग के वार्डों को मिलाकर 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डों में वार्ड नंबर-2, 4, 7, 9,11, 13, 15, 16, 18, 21, 22 और वार्ड-24 शामिल हैं। वहीं, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डों को छोड़कर अन्य वार्डों में से पिछड़ा वर्ग (क) के लिए ड्रॉ के माध्यम से वार्ड नंबर 7 व 22 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। पांच वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं, जिनमें वार्ड नंबर- 6, 15, 20, 21 व 25 शामिल हैं। इनमें से वार्ड-15 व21 को अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। अनारक्षित वार्डों में वार्ड-1, 3, 5, 8, 10, 12, 14, 17 व 19 शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने आपत्ति एवं सुझाव भी मांगे हैं, जिन्हें सरकार को भेज दिया जाएगा। इस दौरान खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनीष मलिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed