फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जीवीएम की छात्राओं ने जीते छह पुरस्कार

मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जीवीएम की छात्राओं ने जीते छह पुरस्कार

Tue, 19 Mar 2019 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जीवीएम की छात्राओं ने जीते छह पुरस्कार
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जीवीएम की छात्राओं ने जीते छह पुरस्कार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। रोहतक में हुई लीगल लिटरेसी सेल की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। छात्राओं ने चार स्पर्धाओं में छह पुरस्कार जीते। कालेज में पहुंचने पर संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्या डॉ. ज्योति जुनेजा ने विजेता छात्राओं का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
प्रतियोगिता की संयोजक प्राध्यापिका प्रियंका बधवार ने बताया कि छात्रा अंजलि सोरोत, वंदना, साक्षी, शालू, मंजूबाला व किरणदत्त की टीम ने स्किट में कालेज को प्रथम स्थान दिलाया है। नारा लेखन स्पर्धा में जीवीएम की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा कोमल ने प्रथम, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन स्पर्धा में बीसीए की काजल ने प्रथम व ऑन द स्पोट पेंटिंग प्रतियोगिता में बीकॉम की महक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा गरिमा ने निबंध लेखन में द्वितीय व डिबेट में बीएससी की छात्रा भावना ने कालेज को तृतीय स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

-
छात्राओं ने किया नेशनल साइंस सेंटर व जूलॉजिकल पार्क का भ्रमण
जीवीएम कालेज के विज्ञान संकाय की 42 छात्राओं को नेशनल साइंस सेंटर व जूलॉजिकल पार्क दिल्ली का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जिसमें छात्राओं को थ्री-डी शो के माध्यम से धरती पर मानवीय जीवन की शुरुआत व बदलते दौर की जानकारी दी गई। एमएससी फिजिक्स की प्राध्यापिका भूमिका शर्मा के नेतृत्व में छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया। साथ में प्राध्यापिका सोनम राय व सीमा ने विशेष सहयोग दिया। छात्राओं को पहले नेशनल साइंस सेंटर का दौरा कराया गया। प्राध्यापिका भूमिका शर्मा ने साइंस सेंटर में ग्लोब व प्रोजेक्टर के माध्यम से विश्व के विभिन्न देशों के मौसम की जानकारी दी। इसके उपरांत छात्राओं को जूलॉजिकल पार्क का भ्रमण कराया गया। जहां विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों, जंगली पशुओं के अलावा औषधीय पौधों व फूलों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed