फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हड़ताल पर कई विभागों के 1500 कर्मी, बाजारों में नहीं हुई सफाई, कर्मचारियों ने शहर में निकाला जुलूस

हड़ताल पर कई विभागों के 1500 कर्मी, बाजारों में नहीं हुई सफाई, कर्मचारियों ने शहर में निकाला जुलूस

Thu, 10 Jan 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल पर कई विभागों के 1500 कर्मी, बाजारों में नहीं हुई सफाई, कर्मचारियों ने शहर में निकाला जुलूस
राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिला-जुला असर: हड़ताली कर्मियों ने जुलूस निकाला, शहर में नहीं हुई सफाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन भी मिला-जुला असर रहा। बुधवार को भी करीब 1500 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई। सरकारी बैंकों में कामकाज ठप रहा, वहीं डाक विभाग में कर्मियों के हड़ताल पर रहने से मुख्य डाकघर में डाक से भरे कट्टे पड़े रहे। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को सभी विभागों के कर्मचारी पंचायत भवन में एकत्रित हुए। वहां से लघु सचिवालय तक जुलूस निकाला और तहसीलदार को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं बिजली निगम के जेई ने कार्यालयों में ही काले बिल्ले लगाकर काम किया।
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बावजूद रोडवेज की बसें विभिन्न रूटों पर दौड़ती रहीं, लेकिन बैंकों में कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से कामकाज ठप रहा। वहीं डाक सेवाओं पर भी हड़ताल का असर देखने को मिला। मुख्य डाकघर से स्पीड पोस्ट, 2 हजार रजिस्टरी पत्र, मनीऑर्डर आदि लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पाए। डाकघर के अंदर डाक से भरे कट्टे पड़ रहे। डाक कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान जितेंद्र सिंह, राजेश पहलवान, वेदप्रकाश, पवन दहिया, अजय गहलावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं हड़ताल के चलते सफाई कर्मचारियों ने कोई काम नहीं किया। दो दिन से मार्केट में सफाई नहीं हुई तो कच्चे क्वार्टर में दुकानदारों पर सड़कों पर कूड़ा जलाने को मजबूर होना पड़ा। गंदगी फैलने से बाजार में आने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। बाजारों के अलावा शहर की कई कालोनियों में भी सफाई व्यवस्था चरमराई। नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश बोहत ने कहा कि पिछले वर्ष भी सफाई कर्मी हड़ताल कर चुके हैं, उसके बाद भी सरकार की ओर से अनदेखी की जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। औद्योगिक प्रशिक्षण तकनीकी कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से आईटीआई में शैक्षणिक सेवाएं प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बिजली कर्मियों के हड़ताल पर जाने से लोग रहे परेशान
सर्व कर्मचारी संघ व हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल रखी। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बिजली कार्यालयों में काम काज ठप रहा, बिजली की शिकायत लेकर कार्यालय में आने वाले लोगों को परेशानी हुई। वहीं बिजली निगम के डिप्लोमा इंजीनियरों ने काले बिल्ले लगाकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया और अपने कार्यालयों में काम जारी रखा।
-
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मांगों को पूरा करने की उठाई मांग
देशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं खरखौदा के परशुराम पार्क में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। जहां एआईयूटीयूसी के नेता कामरेड रामकरण ने कहा कि सरकार वर्कर्स के साथ ठीक व्यवहार नहीं कर रही है। इन्हें न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये देने के साथ ही सेवानिवृत्ति के दौरान पचास हजार रुपये मिलने चाहिए। वहीं मासिक पेंशन के रूप में तीन हजार रुपये दिए जाने चाहिए। इस दौरान कौशल्या, सुनील, गीता, शकुंतला, बबीता, सुनीता, कमलेश, निर्मला, कविता, उर्मिला, दर्शना आदि मौजूद रहीं।

-
हुडा के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे
हुडा कार्यालय में एचएसवीपी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने हड़ताल रखी। जहां उन्होंने कार्यालय परिसर में धरने पर नारेबाजी की। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान बिजेंद्र शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला सचिव महेश सपड़ा ने किया। इस दौरान प्रांतीय महासचिव बिजेंद्र चहल, राजबीर ढोचक, राजसिंह, दर्शन लाल, हरपाल हुड्डा, मुकेश शर्मा, रोशन लाल, आजाद माथुर, कल्लूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed