{"_id":"5c0ace05bdec22415e42d708","slug":"111544211973-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोतस्कर समझ चालक पर हमला, कैंटर के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोतस्कर समझ चालक पर हमला, कैंटर के शीशे तोड़े
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोतस्कर समझ चालक पर हमला, कैंटर के शीशे तोड़े
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना/सोनीपत। कैंटर में गायों को लेकर गोशाला में छोड़ने जा रहे चालक को क्षेत्र के गोभक्तों ने गो-तस्कर समझकर उससे मारपीट कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने कैंटर के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। अन्य वहां से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव खंदराई के ग्रामीणों ने बेसहारा गोवंश को पकड़ा था। शुक्रवार को दो कैंटर में गोवंश को भरकर रोहतक हाईवे स्थित बाईपास के निकट नंदीशाला में भिजवाया गया। शुक्रवार शाम को चालक गांव बिधल निवासी सुधीर उर्फ भोलू कैंटर में 11 गोवंश लेकर नंदीशाला की तरफ जा रहा था। जब वह शहर में पश्चिमी मिनी बाईपास से गुजर रहा था तो बाइकों पर सवार कुछ लोगों ने कैंटर को रुकवा लिया। लोगों ने कैंटर चालक से मारपीट की और पथराव कर कैंटर के शीशे तोड़ दिए। टायरों की हवा भी निकाल दी गई। कैंटर चालक ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शहर थाना और देवीपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया है। जबकि अन्य लोग भाग गए। चालक ने कहा कि नंदीशाला में गोवंश से छोड़ने के लिए पुलिस से अनुमति ली गई थी और नंदीशाला से पर्ची भी कटवाई गई थी। चालक ने हमलावर व्यक्तियों को अपना आधार कार्ड, लाइसेंस, नंदीशाला की पर्ची भी दिखाई लेकिन वह नहीं माने।
वर्जन
कैंटर चालक व गांव खंदराई के ग्रामीण जो शिकायत देंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मौके से दो युवकों का हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-राजेश कुमार, देवीपुरा चौकी प्रभारी