फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मितल नर्सिंम होम के चार कूलरों में मिला डेंगू लारवा, नोटिस जारी

मितल नर्सिंम होम के चार कूलरों में मिला डेंगू लारवा, नोटिस जारी

Wed, 27 Jun 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
मितल नर्सिंम होम के चार कूलरों में मिला डेंगू लारवा, नोटिस जारी
मित्तल नर्सिंग होम के चार कूलरों में मिला लारवा, नोटिस जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के मॉडल टाउन व आठ मरला क्षेत्र में घर-घर जाकर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मॉडल टाउन स्थित मित्तल नर्सिंग होम में टीम ने कूलरों को चेक किया। इस दौरान टीम को वहां रखे चार कूलरों में डेंगू लारवा मिला। इस पर टीम का नेतृत्व कर रहे हेल्थ इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों को डेंगू से बचने के लिए जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने नर्सिंग होम संचालक को नोटिस जारी करते हुए कूलरों व टंकियों की समय-समय पर सफाई करते रहने के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग की टीम आठ मरला में घर-घर जाकर टंकियों, होदी व कूलरों को चेक किया। इस दौरान टीम ने वहां पर 5 कूलरों, एक होदी, मकान की छत पर रखी एक पानी की टंकी व एक ड्रम में डेंगू लारवा मिला। इस पर आठ मकान मालिकों को नोटिस जारी किए। भविष्य में अगर इसी तरह लारवा मिला तो उनका चालान करने की चेतावनी दी। टीम में हेल्थ इंस्पेक्टर आनंद कुमार के साथ सुनील, मंजीत, रामकुमार, आशुतोष, जोगेंद्र, राकेश, प्रवीन व नरजीत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed