{"_id":"5b2a9f2b4f1c1b214d8b77a3","slug":"111529519915-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टरों की समस्याओं को लेकर कमिश्नर से मिले सेक्टरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टरों की समस्याओं को लेकर कमिश्नर से मिले सेक्टरवासी
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सेक्टरों में रहने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर बुधवार को सेक्टरवासी नगर निगम कार्यालय में पहुंचे, जहां उन्होंने कमिश्नर डा. सुशील मलिक से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग की।
ज्वाइंट वेलफेयर एसोसिएशन हुडा सेक्टर्स के जिला प्रधान राजेंद्र राठी के नेतृत्व पहुंचे लोगों ने अपने-अपने सेक्टरों की समस्याएं बताई। सेक्टर-15 एसोसिएशन के महासचिव एचएस भाटिया ने कहा कि सेक्टर-15 में बंदरों व पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। बंदरों से सेक्टर के लोग परेशान है। आए दिन सेक्टर के लोगों को बंदर काट रहे है। इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके अलावा वहां की सड़कें भी टूटी पड़ी है। कम्युनिटी सेंटर की मरम्मत कराने की मांग की। गुरुदयाल चोपड़ा व रमेश अरोड़ा ने सेक्टर-12 पार्ट-2 के बदहाल सड़कों की मरम्मत व सफाई कराने की मांग की। जयदेव अरोड़ा ने सेक्टर-13 के पार्कों में टाइलें लगवाने, पार्कों का निर्माण कराने, कालोनियों से आने वाले अवैध रास्तों को बंद कराने की मांग की। सतपाल तोमर ने सेक्टर-12 पार्ट-3 के ग्रीन बेल्ट में बनने वाले नाले व जो रास्ते खोले गए हैं वहां सड़क बनवाने की कमिश्नर से मांग की। इस पर कमिश्नर ने उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।