फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जिले में हड़ताल पर रहे 1500 कर्मी, बाजारों से नहीं उठा कूड़ा तो तीन हजार स्पीड पोस्ट अटकी, कर्मियों का वेतन कटेगा

जिले में हड़ताल पर रहे 1500 कर्मी, बाजारों से नहीं उठा कूड़ा तो तीन हजार स्पीड पोस्ट अटकी, कर्मियों का वेतन कटेगा

Wed, 09 Jan 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
जिले में हड़ताल पर रहे 1500 कर्मी, बाजारों से नहीं उठा कूड़ा तो तीन हजार स्पीड पोस्ट अटकी, कर्मियों का वेतन कटेगा
जिले में हड़ताल पर रहे 1500 कर्मचारी, नहीं उठा कूड़ा, डाक कर्मियों के शामिल होने से तीन हजार स्पीड पोस्ट अटकीं, हड़ताली कर्मियों का कटेगा वेतन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिला जुला असर रहा। इस हड़ताल में करीब 1500 कर्मचारी शामिल हुए। फायर कर्मियों के हड़ताल पर जाने से रोडवेज के 14 कर्मचारी गाड़ियां चलाने के लिए बुलाए। सरकारी बैंकों की करीब 25 से ज्यादा शाखाओं में भी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल में शामिल हुए। नगर निगम के 215 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे, जिसके चलते शहर के बाजारों में कूड़ा उठान नहीं हो सका। बिजली निगम के 482 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। कर्मियों की हड़ताल से डाक विभाग में करीब तीन हजार स्पीड पोस्ट नहीं जा सकीं। इनके अलावा आंगनबाड़ी, आशा वर्करों समेत अन्य संगठनों ने मांगों को लेकर शहर में जुलूस निकाला। अधिकारियों का कहना है कि हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मचारियों को एक दिन का वेतन काटा जाएगा, इसके लिए कर्मचारियों की रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है।
सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा कर्मचारी महासंघ, सीटू आदि संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि श्रमिकों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, विभागों में खाली पड़े रिक्त पदों पर पक्की भर्ती करने आदि मांगों को लेकर कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। सरकार की अनेदखी के चलते कर्मचारियों ने हड़ताल करने का निर्णय लिया। हड़ताल के चलते सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के गेट पर धरना दिया। जहां नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश बोहत ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर अनदेखी कर रही है। पिछले वर्ष सफाई कर्मी हड़ताल कर चुके हैं, उसके बाद भी सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हड़ताल के चलते शहर के बाजारों में सफाई व्यवस्था चरमराई। सफाई कर्मियों के साथ 99 फायर कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हुए।
विज्ञापन

-
बैंक की 25 से ज्यादा शाखाओं में हड़ताल से 80 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
राष्ट्रव्यापी हड़ताल का सबसे अधिक असर बैंकिंग सेक्टर पर दिखाई दिया। मंगलवार को सभी सरकारी बैंकों की करीब 25 शाखाओं के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। बैंकों में अधिकारी आए हुए थे, लेकिन बैंक का कामकाज पूरे दिन ठप रहा। जिससे खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ा। हड़ताल के पहले दिन जिले में करीब 80 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा। हालांकि निजी बैंक दिन भर खुले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
डाक सेवाएं भी रहीं प्रभावित
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते डाक सेवाएं भी प्रभावित रहीं। डाक कर्मचारियों के हड़ताल पर होने की वजह से तीन हजार स्पीड पोस्ट, 2 हजार रजिस्टरी पत्र, मनीऑर्डर आदि लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पाए। यही नहीं सुकन्या समृद्धि खाता, आरडी सेविंग, एनएससी, केवीपी, पीपीएफ आदि सेवाएं भी ठप रहीं। हड़ताल की वजह से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। डाक कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान जितेन्द्र सिंह, राजेश पहलवान, वेदप्रकाश, पवन दहिया, अजय गहलावत आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
-
आईटीआई में शैक्षणिक कार्य हुआ प्रभावित
औद्योगिक प्रशिक्षण तकनीकी कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से आईटीआई में शैक्षणिक सेवाएं प्रभावित रही। आईटीआई में कर्मचारी नेता मुकेश नेहरा ने कहा कि भाजपा सरकार सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पंजाब के समान वेतनमान देने का चुनावी वादा पूरा नहीं कर पाई है। कर्मचारी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान धज्जाराम, योगेश कुमार, राजेश कुमार, रणबीर सिंह, दलेल राठी, हरदीप कुमार, भगत सिंह, ओम सिंह, सुरेंद्र कुमार, प्रवेश कुमार, करतार सिंह, अमित, आकाश आदि मौजूद रहे।
--
बस अड्डे पर नहीं दिखा हड़ताल का असर
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते रोडवेज बसों की सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। सामान्य दिनों की तरह बस चलती रहीं। क्योंकि विभाग की ओर से सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी थी और कर्मचारियों को चेतावनी भी दी थी कि अगर हड़ताल की वजह से बस सेवाएं प्रभावित होती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। रोडवेज विभाग में सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा कर्मचारी महासंघ व इंटक यूनियन से जुड़े 78 कर्मी हड़ताल में शामिल रहे। सोनीपत में सभी रूटों पर बसें चलाई गईं। हालांकि गोहाना बस स्टैंड से चंडीगढ़ व हरिद्वार के लिए बसें देरी से चलीं। नागरिक अस्पताल में मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने धरना दिया। प्रधान सुभाष कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नारेबाजी की।
-
482 बिजली कर्मियों ने रखी हड़ताल, जेई ने काले बिल्ले लगाए
ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सर्व कर्मचारी संघ व हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले 482 बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल रखी। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बिजली कार्यालयों में काम काज ठप रहा, बिजली की शिकायत लेकर कार्यालय में आने वाले कर्मियों को परेशानी हुई। वहीं बिजली निगम के डिप्लोमा इंजीनियरों ने काले बिल्ले लगाकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया।
--
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने जताया रोष
गन्नौर। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा ने प्रदेश सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों के वेतन में एक हजार रुपये की वृद्धि को उनके साथ एक मजाक बताते हुए रोष प्रकट किया। जिलाध्यक्ष राजबीर की अध्यक्षता में चौधरी लहरी सिंह पार्क में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी की। इस दौरान गन्नौर ब्लाक प्रधान कृष्ण, मुरथल ब्लाक के प्रधान प्रदीप, बिजेंद्र, विनोद, सत्यवान, रोहतास व प्रवीन मौजूद रहें ।

-
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मिड डे मिल सहायिकाओं ने किया प्रदर्शन
जिलेभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के साथ ही मिड डे मिल वर्करों ने मांगों को लेकर हड़ताल रखी और सोनीपत में पंचायत भवन से जुलूस निकालकर बस अड्डे पर पहुंची तो एआईयूटीयूसी व बैंक कर्मियों ने रेलवे स्टेशन से बस अड्डे तक जुलूस निकाला। बस अड्डे पर धरना देने से मना करने पर पुलिस व कर्मियों के बीच कहासुनी भी हुई। इसके बाद कर्मचारी आंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए। इस दौरान सीटू के राज्य सचिव आनंद शर्मा, जयभगवान दहिया, आरकेनागर, राममेहर शर्मा, ईश्वर राठी, आनंद शर्मा, कर्मबीर सिंह, इंद्र सिंह, बलवान सिंह, जसमेर दहिया, महेंद्र, बिजेंद्र, रणबीर मलिक आदि मौजूद रहे। वहीं खरखौदा में परशुराम पार्क वर्करों ने नारेबाजी की। गोहाना में जन संघर्ष मंच हरियाणा व समता मूलक महिला संगठन ने भी आंबेडकर चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मंच के प्रांतीय सलाहकार डॉ. सीडी शर्मा व संगठन की प्रदेश संयोजिका डॉ. सुनीता त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed