{"_id":"6890f4a18ed8be5f8c0ba821","slug":"zonal-level-sports-competition-concluded-in-raniyan-sirsa-news-c-128-1-sir1002-141938-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रानियां में जोनल स्तरीय खेल स्पर्धा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रानियां में जोनल स्तरीय खेल स्पर्धा संपन्न
विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही खेल प्रतियोगिता के दौरान मौजूद विद्या
सिरसा। रानियां शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे 69वें जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के रानियां खंड के विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया।
सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया और पूरे उत्साह से खेल को खेला। सभी विद्यार्थियों में बहुत ही अच्छी खेल भावना दिखाई दी। इस खेल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रानियां राजकुमार अरोड़ा, शिक्षाविद व समाजसेवी सरदार बूटा सिंह काहलों और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां की प्रधानाचार्य इंदरजीत कौर ने शिरकत की।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि खेलों से शारीरिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास होता है। इस प्रकार खेल में हिस्सा लेने से बच्चे बुरी आदतों से भी बचते हैं और जैसा कि आजकल बहुत से युवा नशे में लिप्त हैं। उससे भी बचाव रहता है। उन्होंने खंड के विभिन्न स्कूलों से आए हुए अध्यापक साथियों को भी बधाई दी और उनका धन्यवाद किया।
विज्ञापन
इस खेल प्रतियोगिता में मेजबान प्रधानाचार्य शमशेर सिंह शर्मा ने विजेता टीमों के बच्चों को आने वाले दिनों में जिला स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं हेतु आत्मविश्वास बढ़ाया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय रानियां के एक विद्यार्थी मनीष ने अंडर-19 में क्रिकेट मैच में हैट्रिक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया।