{"_id":"6aba9a2c7fb0361cb509018c","slug":"allegation-of-misappropriation-of-145-lakh-with-a-blank-signed-cheque-fir-filed-against-two-blank-cheques-were-taken-in-the-name-of-visa-sirsa-news-c-128-1-sir1004-165787-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: खाली हस्ताक्षरित चेक से 14.50 लाख की हेराफेरी का आरोप, दो पर प्राथमिकी दर्ज, वीजा के नाम पर लिए थे खाली चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: खाली हस्ताक्षरित चेक से 14.50 लाख की हेराफेरी का आरोप, दो पर प्राथमिकी दर्ज, वीजा के नाम पर लिए थे खाली चेक
Mon, 28 Sep 2026 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। खाली हस्ताक्षरित चेक के जरिये 14.50 लाख रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में अदालत के आदेश पर सदर थाना पुलिस ने गांव करीवाला निवासी गुलाब सिंह और रानियां निवासी रणदीप सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार कंगनपुर निवासी जसपाल सिंह ने अदालत में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी हरकीरत कौर की शादी 15 फरवरी 2023 को गुलाब सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद हरकीरत कौर ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न चली गई।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी वीजा प्रक्रिया पर करीब 15 लाख रुपये खर्च हुए थे। यह रकम गुलाब सिंह ने अपने मामा रणदीप सिंह से लेकर जसपाल सिंह के खाते में ट्रांसफर करवाई थी। बाद में यह राशि वीजा एजेंसी को दे दी गई।
विज्ञापन
शिकायत के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया जाने की वीजा प्रक्रिया के नाम पर गुलाब सिंह ने जसपाल सिंह और उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर से दो खाली हस्ताक्षरित चेक और कुछ खाली हस्ताक्षरित कागजात ले लिए थे। गुलाब सिंह का वीजा नहीं लगने और वैवाहिक विवाद के बाद जसपाल सिंह ने 15 लाख रुपये वापस मांगने शुरू किए। आरोप है कि दोनों पक्षों में रकम लौटाने पर सहमति बनी और अलग-अलग माध्यमों से भुगतान भी शुरू हो गया।
13.08 लाख लौटाने के बाद भी लगाए चेक
शिकायत में बताया गया कि 20 जनवरी 2026 तक जसपाल सिंह और उसकी पत्नी करीब 13.08 लाख रुपये चुका चुके थे। इसके बावजूद करीब 1.92 लाख रुपये बकाया था। आरोप है कि गुलाब सिंह और रणदीप सिंह ने मिलीभगत कर दोनों चेकों में रकम, तारीख और धारक का नाम भर दिया। एक चेक पर 7 लाख और दूसरे पर 7.50 लाख रुपये दर्शाकर उन्हें बैंक में लगा दिया। दोनों चेकों की कुल राशि 14.50 लाख रुपये थी।
इसके बाद जसपाल सिंह ने अदालत में इस्तगासा दायर किया। 15 सितंबर को अदालत ने सदर थाना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने 27 सितंबर को दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। जांच अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।