{"_id":"682a1da184062bc2cd0019d9","slug":"youths-were-made-aware-about-food-safety-and-adulteration-sirsa-news-c-128-1-slko1008-138040-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: खाद्य सुरक्षा और मिलावट विषय पर युवाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: खाद्य सुरक्षा और मिलावट विषय पर युवाओं को किया जागरूक
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को जागरूक करते हुए कर्मचारी।
सिरसा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रानियां में खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा और उसमें मिलावट जैसे संजीदा विषय पर चर्चा की। विद्यार्थियों को खाद्य पदार्थों की शुद्धता की पहचान, घरेलू स्तर पर मिलावट की जांच के सरल उपायों और मिलावटी खाद्य सामग्री से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से बचाव के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी।
छात्राओं को विशेष रूप से यह समझाया गया कि वे रसोई में सजग रहकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की पहचान कैसे कर सकती हैं। कार्यक्रम में युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय से संबंधित कई जरूरी सवाल पूछे।
मुख्य वक्ता कर्ण लढा ने बताया कि युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत कर्मशील कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। हरियाणा के विभिन्न जिलों में युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम के निर्देशानुसार आयोजित करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में संस्था केएल थियेटर आर्ट्स सोसाइटी के संयोजन में चार कार्यक्रम हुए हैं। कार्यक्रम आईटीआई ओढां, जीवन नगर, रानियां और चौटाला में हुए हैं। इस दौरान संस्थान के अनुदेशक मेन पाल, मुख्त्यार सिंह, रणधीर सिंह, प्रहलाद शर्मा, कुलजीत कौर, रुकमणी शर्मा, मोनिका रानी, विक्रम सिंह, राजेंद्र कुमार, पुनीत कुमार, विजय शर्मा, अजय कुमार, रमेश कुमार, हरमनजीत सिंह अदि मौजूद रहे।