{"_id":"615b23a28ebc3e625330400b","slug":"youth-stole-20-thousand-cash-and-mobile-on-the-pretext-of-renting-a-car-sirsa-news-hsr613471948","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी किराये पर लेने के बहाने 20 हजार की नकदी व मोबाइल चुरा ले गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी किराये पर लेने के बहाने 20 हजार की नकदी व मोबाइल चुरा ले गया युवक
विज्ञापन
सिरसा। किराये के लिए गाड़ी बुक करवाने के बहाने एक शातिर दवा लेने का बहाना बनाकर कैंटर के डेश बोर्ड से 20 हजार रुपये व मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। काफी देर तक जब वह नहीं आया तो कैंटर चालक ने यूनियन सदस्यों से बात की। जिस पर उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। उसने तुरंत शहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस को दिए बयान में संदीप कुमार निवासी अमरपुरा जालुखाट ने बताया कि उसके पास एक कैंटर गाड़ी है। 1 अक्तूबर को उसने गाड़ी संगरिया में पिकअप स्टैंड पर लगा रखी थी। उस समय उसके पास 21,500 रुपये थे, जो कि उसने गाड़ी के टायर बदलवाने के लिए रखे हुए थे। 1500 रुपये का उसने गाड़ी में तेल डलवा लिया और 20 हजार रुपये गाड़ी के डेश बोर्ड में रख दिए। इसी दौरान उसके पास एक व्यक्ति आया, जिसने अपना नाम मनदीप जाखड़ निवासी संगरिया बताया। उक्त शख्स कहने लगा कि मुझे सिरसा से जमीन में पाइप डालने वाली मशीन लानी है, आप किराया बताओ। उसने गाड़ी किराये पर ले ली। फिर उसने स्टैंड पर ही सुरेंद्र, जिसके पास टाटा एस गाड़ी है से दो टाटा एस गाड़ी तीन महीने के लिए किराये पर लेने के लिए बात कही और सुरेंद्र के मोबाइल पर अपने मोबाइल नंबर से मिस कॉल करके सुरेंद्र से कहा कि तुम मेरे से इस नंबर पर जब चाहो बात कर लेना। उसके बाद वह और मनदीप जाखड़ शाम 4 बजे संगरिया से सिरसा के लिए कैंटर में चल पड़े। करीब साढ़े सात से आठ बजे के बीच जब वे सिरसा के सांगवान चौक के पास पहुंचे तो मनदीप ने कहा कि उसे दवाई लेनी है, तुम एक बार गाड़ी रोक दो। वह गाड़ी से नीचे उतर गया और कुछ देर बाद फिर गाड़ी में आकर बैठ गया। इसके बाद उसने जगदेव सिंह चौक के पास गाड़ी रुकवा ली। जब वह गाड़ी साइड में करने लगा तो मनदीप चलती गाड़ी से ही नीचे उतर गया। वह गाड़ी साइड में लगाकर उसके आने का इंतजार करने लगा। काफी देर तक वह नहीं आया तो उसने गाड़ी के डेशबोर्ड के ऊपर रखे अपने फोन को संभाला तो उसका फोन और वहां रखे 20 हजार रुपये गायब मिले। इस पर उसने किसी रेहड़ी वाले से फोन लेकर टैक्सी स्टैंड के उप प्रधान मंगल सिंह से बात करके सारी बात बताई। जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो अपने आप को मनदीप जाखड़ बताने वाला व्यक्ति असल में राम निवास उर्फ अंकित नाई निवासी गांव बरासरी का पाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।