फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth should quit drugs, join healthy life: ADGP Shrikant Jadhav

युवा नशे को छोड़ें, स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ें : एडीजीपी श्रीकांत जाधव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth should quit drugs, join healthy life: ADGP Shrikant Jadhav
कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए एडीजीपी श्रीकांत जाधव। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐलनाबाद। शहीद भगत सिंह ने देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद करवाने के लिए मात्र 23 साल की उम्र में शहादत दी और हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए। इसी प्रकार अनेक देशभक्तों व शूरवीरों ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। आज देश को नशे की गुलामी से आजाद करवाना युवाओं की जिम्मेदारी है। युवा इस मुहिम में केवल साक्षी या दर्शक न बनें बल्कि पूर्ण जनभागीदारी से नशे के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लें। युवा शक्ति नशे को छोड़ें तथा स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ें, का संदेश गांव-गांव, गली-गली पहुंचाएं।
यह बात हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एडीजीपी तथा प्रयास संस्था के संस्थापक श्रीकांत जाधव ने बुधवार को ऐलनाबाद की अनाज मंडी में प्रयास संस्था तथा शहीद भगत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। इससे पहले एडीजीपी श्रीकांत जाधव व उनकी पत्नी डॉ. सुनीता जाधव तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने शहीद भगत सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह से पहले मनीराम झोरड़ महाविद्यालय से लेकर पंचमुखी चौक तक मैराथन तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समारोह में मंच का संचालन एंकर जनेंद्र ने किया। कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी तथा एलईडी के माध्यम से नशा मुक्ति पर लघु नाटक भी दिखाया गया।
विज्ञापन

चिट्टा व मेडिकल नशे का चलन चिंता का विषय : एडीजीपी
एडीजीपी ने कहा कि समाज में चिट्टा व मेडिकल नशे का बढ़ता चलन चिंता का विषय जरूर है, लेकिन इसका खात्मा करना नामुमकिन नहीं है। इस चुनौती से लड़ने के लिए पुलिस के साथ-साथ जनभागीदारी बेहद जरूरी है। प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन नशे के खिलाफ गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्टेट एक्शन प्लान के तहत जिला स्तर पर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक तथा उपमंडल व गांव में नशा मुक्त अभियान के तहत कमेटियां गठित की गई हैं जिनमें बुद्धिजीवी नागरिकों के साथ-साथ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज के प्रत्येक वर्ग को देनी होगी मुहिम में आहुति : एसपी
पुलिस अधीक्षक डा. अर्पित जैन ने कहा कि समाज के हर वर्ग को आगे आकर नशा मुक्त भारत की मुहिम में अपनी आहुति देनी होगी। सामूहिक संकल्प व भागीदारी से ही हम न केवल नशा तस्करों को सबक सिखा सकते हैं बल्कि अपनी युवा पीढ़ी को नशे से बचा सकते हैं। युवा पीढ़ी सीमा पर देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले जवानों से प्रेरणा लें और स्वयं नशे से दूर रहते हुए अपने साथियों को भी इससे बचाने का प्रण लें। उन्होंने अभिभावकों से भी आह्वान किया कि वे अपने बच्चों पर अनावश्यक दबाव न बनाएं और सकारात्मक संवाद करते हुए पढ़ाई के साथ-साथ खेल व अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर संस्था के प्रधान दीपक अरोड़ा, राहुल कामरा, डीएसपी प्रदीप यादव, ताहिल हुसैन, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन रविंदर लढा युवराज गिलहोत्रा, करण भिंडर, संदीप गाबा, महिला विंग की अध्यक्ष रिशु अरोड़ा, महासचिव दीपिका मेहता आदि उपस्थित रहे।

नशा को लेकर आयोजित मैराथन में हिस्सा लेती युवतियां। संवाद

नशा को लेकर आयोजित मैराथन में हिस्सा लेती युवतियां। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed