फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth commits suicide by hanging due to domestic dispute

Sirsa News: घरेलू कलह के कारण युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging due to domestic dispute
रानियां। शहर के वार्ड नंबर-8 में नानूआना मार्ग पर एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 23 वर्षीय निवासी नानूआना राज सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राज सिंह का एक वर्ष पहले ही विवाह हुआ था। उसका अपनी पत्नी के साथ घरेलू कलह रहता था। सोमवार दोपहर तीन बजे राज सिंह का पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। जिससे नाराज होकर उसकी पत्नी मायके जाने की बात कह घर से जाने का प्रयास करने लगी। राज सिंह ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन उसकी पत्नी नहीं मानी। इसी बात से खफा होकर राज सिंह ने अपने घर में बने चौबारे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे बुलाने के ऊपर कमरे में गए तो देखा कि राज सिंह कमरे में फंदे पर झूल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को फंदे से उतार लिया और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया है। पुलिस की ओर से मंगलवार को मामले में कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed