{"_id":"665a0db82f873dea700eef77","slug":"youth-broke-two-tola-gold-chain-in-50-seconds-and-ran-away-on-bike-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-120465-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 50 सेकेंड में ही दो तोले की सोने की चेन तोड़ बाइक पर बैठकर फरार हुए युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 50 सेकेंड में ही दो तोले की सोने की चेन तोड़ बाइक पर बैठकर फरार हुए युवक
Fri, 31 May 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 31 May 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
हर की ई-ब्लॉक कॉलोनी में महिला घर की तरफ जाती व आरोपी युवक चेन तोड़ने के लिए आते हुए।
सिरसा। शहर के ई ब्लॉक में दो बाइक सवार युवकों ने महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली और फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात में महिला अपने घर के आगे गिर गई और घायल हो गई। महिला ने जब शोर मचाया तो परिजन बाहर आए और महिला को नागरिक अस्पताल लेकर गए। वहीं यह वारदात गली में लगे कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला का बयान दर्ज करके अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
ई ब्लॉक की रहने वाली योग बाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार देर शाम को बाजार से अपने स्कूटी पर घर आई थी। जब वह अपने घर का गेट खोल रही थी, तभी पीछे से एक युवक आया और उसके गले से 2 तोले की सोने की चेन झपट ली। योगबाला ने बताया कि इस पर उसने युवक का हाथ पकड़ लिया। इस पर युवक ने भागने के लिए जोर लगाकर हाथ छुड़ाने की कोशिश की। जिससे वह नीचे गिर गई। इसी दौरान उक्त युवक चेन छीनकर भाग कर पहले बाइक स्टार्ट किए हुए युवक की बाइक पर बैठा और फरार हो गए।
वही यह सारी वारदात गली में लगे कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बाइक पर सवार होकर दो युवक गली में आते हैं। वे महिला का पहले से पीछा करते आ रहे थे। जब योगबाला बाजार से अपने घर पहुंची और गेट खोलने लगी तभी युवकों ने तेजी दिखाते हुए वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपी युवकों की यह वारदात कैमरे में कैद हो गई। जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण कुमार का कहना है कि अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
कैसे दिया वारदात को अंजाम
बाइक सवार दो युवक महिला का पीछा करते-करते ई-ब्लॉक में आए। महिला योगबाला जब घर के सामने अपनी स्कूटी खड़ी कर रही थी बाइक सवार एक युवक उतर कर गली के दूसरे छोर पर चला गया। वहीं दूसरी युवक बाइक स्टार्ट कर दूसरी तरफ थोड़ा आगे खड़ा हो गया। वहीं महिला स्कूटी खड़ी कर जैसे ही घर के गेट के पास पहुंची तो जो युवक पैदल उतर कर गया था वह एकदम से महिला के पीछे आया और गले में पहली चेन तोड़ ली। हालांकि महिला ने उक्त युवक का हाथ पकड़ लिया, लेकिन युवक ने महिला को खींच लिया। जिससे वह नीचे गिर गई। वहीं युवक फुर्ती दिखाते हुए अपने साथी के साथ बाइक पर सवार हो कर फरार हो गया। यह पूरी वारदात दोनों युवकों ने 50 सेकेंड में अंजाम दे डाली।