फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   You can take admission in graduation till 24th July, process is going on

Sirsa News: 24 जुलाई तक ले सकते हैं स्नातक में दाखिला, प्रक्रिया जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
You can take admission in graduation till 24th July, process is going on
सिरसा। उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार राजकीय नेशनल महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विभिन्न विषयों में स्नातक करने के इच्छुक विद्यार्थियों को प्रतिदिन फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश के लिए अवसर प्रदान किया जा रहा है। प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह ने बताया कि फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 24 जुलाई है।
विज्ञापन


ऑनलाइन एडमिशन सेल के संयोजक डॉ. नवीन मक्कड़ के अनुसार प्रत्येक दिवस छात्र अपने ऐच्छिक संकाय के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आवेदन कर सकता है। प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर मेरिट सूची तीन बजे तक महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gncsirsa.edu.in पर प्रकाशित की जाती है।
विज्ञापन


साथ ही चयनित छात्रों को व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से भी सूचना भेजी जाती है। इसके बाद चुने गए छात्र अपराह्न तीन बजे से लेकर रात्रि 12:00 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करवा सकते हैं। जनसंपर्क अधिकारी प्रो. रमेश सोनी ने कहा कि छात्र विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए कमरा नंबर 41, वाणिज्य संकाय के लिए कमरा नंबर 206 तथा कला संकाय के लिए मल्टीपर्पज हाॅल में अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडमिशन कमेटी के संयोजक डाॅ. हरविंदर सिंह ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी शीघ्रातिशीघ्र अपना प्रवेश सुनिश्चित करें, ताकि वह अपने शैक्षिक विषय में प्रवेश से वंचित न रह जाए। डॉ. जीतराम शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में प्रातकालीन सत्र में बीए, बीए मेजर इन इकोनॉमिक्स, मैथमेटिक्स, हिंदी विषय में उपलब्ध हैं। विज्ञान संकाय में बीएससी लाइफ साइंस, बीएससी फिजिकल साइंस एवं बीसीए उपलब्ध हैं। वाणिज्य संकाय में बीकॉम एवं बीबीए कोर्सेज उपलब्ध हैं। इसके साथ ही सायंकालीन सत्र में भी बीए करने की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed