{"_id":"68389b34981ee2f34b0ad9c3","slug":"you-can-take-admission-in-40-seats-of-bsc-sports-in-dr-bhim-rao-ambedkar-college-sirsa-news-c-128-1-svns1027-138659-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डॉ. भीम राव आंबेडकर कॉलेज में बीएससी स्पोर्ट्स की 40 सीटों पर ले सकते हैं दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डॉ. भीम राव आंबेडकर कॉलेज में बीएससी स्पोर्ट्स की 40 सीटों पर ले सकते हैं दाखिला
विज्ञापन
आंबेडकर कॉलेज की फोटो।
डबवाली। डॉ. भीम राव आंबेडकर कॉलेज में प्रथम वर्ष के लिए दाखिले 19 मई से शुरू हो गए हैं। दाखिले प्रदेश के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत होंगे। सत्र 2025-26 में महाविद्यालय में बीए में 320, बीकॉम में 80, बीएससी नॉन मेडिकल में 80, बीएससी स्पोर्ट्स में 40 और बीए पंजाबी ऑनर्स में 40 सीटों पर दाखिले होंगे।
कॉलेज में दाखिले लेने वाले विद्यार्थी सरकार की ओर से दी जाने वाली अनेक सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। सभी विद्यार्थियों को फ्री बस पास, एससी विद्यार्थियों और छात्राओं की फ्री ट्यूशन फीस, एससी विद्यार्थियों को प्रति वर्ष 14 हजार रुपये की छात्रवृति, बीसी विद्यार्थियों को 8 हजार रुपये प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
बारहवीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक लाने वाले विद्यार्थियों को प्रति वर्ष 8 हजार रुपये की छात्रवृति, लड़कियों के लिए अलग से कॉमन रूम, पूर्ण रूप से वातानुकूलित पुस्तकालय, प्रदेश के सबसे उत्तम खेल मैदान, राष्ट्रीय सेवा योजना और रेडक्रॉस सोसाइटी के अंतर्गत फ्री में विभिन्न कैंप में जाने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
इस संबंध में प्राचार्य डॉ. विक्रम बांसल ने बताया कि डॉ. भीम राव आंबेडकर कॉलेज का शैक्षणिक माहौल, छात्रों के लिए उपलब्ध संसाधनाें से परिपूर्ण है। काॅलेज का हर कक्ष, हॉल, लैब, लाइब्रेरी, खेल मैदान आदि के साथ ही कॉलेज का भवन काफी बड़ा होने के साथ साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस है। कॉलेज में करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए सभी सुविधाओं से युक्त, अलग-अलग प्रकार के बड़े राज्यस्तरीय खेल आयोजनों के लिए भी उपयुक्त ऐसा खेल मैदान डबवाली के इस एकमात्र कॉलेज में है। वहीं कॉलेज में शैक्षणिक व्यवस्थाओं के साथ ऐसी तमाम सुविधाएं हैं, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके।
19 जून को जारी होगी पहली मेरिट सूची
ऑनलाइन एडमिशन के नोडल ऑफिसर डॉ. प्रदीप कस्वां ने बताया कि एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जून है और 19 जून को प्रथम मेरिट लिस्ट और 26 जून को द्वितीय मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। अगर इच्छुक प्रार्थी कम फीस में सरकार की ओर से दी गई सुविधाओं का लाभ उठाना और गुणवत्ता शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो अपना आवेदन 9 जून तक अवश्य करें।
-- -- -- -- -- -- -- --
डॉ. भीम राव आंबेडकर कॉलेज ही डबवाली में शिक्षा का मुख्य केंद्र है। अप्रैल माह में ही कॉलेज में ज्वाइन किया है और एनईपी के तहत नए कोर्सों के लिए भविष्य में योजनाएं बनाई जाएगी। दाखिलों की संख्या बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। - विक्रम बंसल, प्रिंसिपल, डाॅ. बीआर आंबेडकर कॉलेज