फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Yoga the science of unifying the soul

Sirsa News: योग आत्मा को एकीकृत करने का विज्ञान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Yoga the science of unifying the soul
रेलवे पार्क में विलक्षण योग एवं ध्यान साधना शिविर में योग करते हुए शहरवासी।
सिरसा। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से अपने स्वास्थ्य जाग्रति कार्यक्रम आरोग्य प्रकल्प के अंतर्गत रेलवे पार्क में विलक्षण योग एवं ध्यान साधना शिविर का आयोजन किया गया। इसमें योगाचार्य स्वामी विज्ञानानंद ने कहा कि योग तन-मन और आत्मा को एकीकृत करने का विज्ञान है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बढ़ते हुए शहरीकरण, प्रदूषण, अनियमित आहार विहार और औद्योगिकीकरण से जहां वृक्ष कटाव से प्राकृतिक असंतुलन की स्थिति पैदा हुई है। वहीं प्रदूषित वायु में सांस लेना भी दूभर हो चुका है। इससे हृदय से संबंधित रोगों के साथ-साथ मधुमेह, टीबी, कैंसर, डेंगू, चिकनगुनिया व विविध विषम ज्वरों में अभिवृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


स्वामी ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विज्ञान का सहारा लेकर आधुनिक चिकित्सा पद्धति ने जहां चरमोत्कर्ष को प्राप्त किया है।अभी बहुत सी ऐसी बीमारियां हैं, जिनका समाधान आधुनिक चिकित्सा प्रणाली में तो नहीं, परंतु भारतीय वैदिक योग दर्शन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उपस्थित साधकों को ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, वीर भद्रासन, करतल ध्वनि योग, नृत्य योग, नाड़ी शोधन प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, उज्जाई प्राणायाम, स्कंध चालन, पाद चालन, सर्वाइकल दर्द से संबंधित सूक्ष्म व्यायाम इत्यादि क्रियाओं का विधिवत अभ्यास करवाया। कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान द्वारा अपने आरोग्य प्रकल्प के अंतर्गत साधकों को आयुर्वेदिक औषधियां भी उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed