फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Yoga makes life better, include it in your daily routine

Sirsa News: जीवन को बेहतर बनाता है योग, इसे दिनचर्या में करें शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Yoga makes life better, include it in your daily routine
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम  में योग करते हुए उपायुक्त, एसपी व अन्य ।
सिरसा। हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि योग हमारे जीवन को बेहतर बनाता है। हर व्यक्ति को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
विज्ञापन


प्रत्येक व्यक्ति हर रोज योग जरूर करें। उन्होंने कहा कि योग दिवस कार्यक्रम पर आज यही संदेश है कि आमजन योग के माध्यम से अपने जीवन को स्वस्थ बनाएं रखने की दिशा में आगे बढ़े और दूसरों को भी योग को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जिले के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी थीं, लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं पहुंच सकीं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन का सिरसा में लाइव प्रसारण किया गया। एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम के साथ जिलास्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों, स्कूली बच्चों व शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड स्तर पर भी योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। ‘योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा ’ के संदेश के साथ कार्यक्रम में योग जागरूकता व नशा मुक्ति की शपथ भी दिलवाई गई। इस अवसर पर डीएफएससी मुकेश कुमार, डीआरओ संजय कुमार, सीएमओ एमके भादू, जिला खजाना अधिकारी नरेंद्र ढुल, डीएसडब्ल्यूओ सत्यवान ढिलौड, डीआईओ सिकंदर, डीएसओ जगदीप, तहसीलदार भुवनेश कुमार, शिक्षा विभाग के एईओ अनिल सहित आदि मौजूद रहे।

योग जीवन जीने की कला : एसपी



वहीं इस दौरान मौजूद पुलिस अधीक्षक डाॅ. मयंक गुप्ता ने कहा कि योग जीवन जीने की कला है। स्वास्थ्य व योग एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। योग शरीर व मन दोनों को स्वस्थ बनाता है, जिससे व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा आती है। उन्होंने कहा कि युवा योग के साथ-साथ किसी न किसी खेल गतिविधि से जुड़ें, ताकि वे नशा से दूर रह सकें।




पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :



उपायुक्त शांतनु शर्मा व पुलिस अधीक्षक डाॅ. मयंक गुप्ता ने स्टेडियम परिसर में पौधरोपण भी किया। उपायुक्त ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी है, वहीं स्वच्छ पर्यावरण के लिए पौधारोपण जरूरी है। इसलिए हर व्यक्ति योग भी करे और साथ में पौधरोपण भी जरूर करें। इस दौरान पौधे वितरित कर अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सीईओ जिला परिषद डॉ. सुभाष चंद्र व जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राज कुमार सहित अन्य गणमान्यों ने पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के अवसर पर आयुष विभाग के जिला कोऑर्डिनेटर डाॅ. सुरेंद्र नागर, योग सहायक साहिल, निशा ने उपस्थित लोगों को योग की विभिन्न क्रियाएं करवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed