फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Yoga is essential for living a stress-free life: Dr. Arpit Sangal

तनाव रहित जीवन जीने के लिए योग आवश्यक : डाॅ. अर्पित संगल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Yoga is essential for living a stress-free life: Dr. Arpit Sangal
ऐलनाबाद में आयोजित योग दिवस समारोह में योग करते हुए शहरवासी व अन्य।
सिरसा। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपमंडल व खंड स्तर पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। डबवाली अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम के मुख्यअतिथि एसडीएम अर्पित संगल रहे। उन्होंने कहा कि योग से न केवल शरीर स्वस्थ होता बल्कि योग हमें अनुशासन भी सिखाता है। तनाव रहित जीवन जीने के लिए योग आवश्यक है।
विज्ञापन


जब हम योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना लेते हैं, तो हमारा जीवन अधिक अनुशासित, सकारात्मक और संतुलित बनता है। यहां योग सहायक की ओर से विभिन्न योग क्रियाएं करवाई गई। डबवाली में आयोजित कार्यक्रम में डीएसपी कपिल अहलावत, एसएमओ सुखवंत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन




योग को बनाएं दैनिक जीवन का हिस्सा : पारस भागोरिया



ऐलनाबाद की अनाजमंडी में आयोजित कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसडीएम पारस भागोरिया ने कहा कि योग हमें निरोग की तरफ लेकर जाता है, नियमित योग करने वाले स्वस्थ रहते हैं। सभी को प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा योग जरूर करना चाहिए। हम नियमित रूप से योग करेंगे, अपने जीवन को बेहतर बनाएंगे और समाज में भी इसके लाभों को फैलाकर, दूसरों को इसके लिए प्रेरित करेंगे। क्योंकि जब हर व्यक्ति योग करेगा, तभी एक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव होगा। इस मौके पर डीएसपी संदीप कुमार, तहसीलदार रविंद्र सिंह, सचिव मार्केट कमेटी विकास सेतिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मानसिक शांति के लिए जरूरी है योग : मोहित



कालांवाली की अनाज मंडी में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम मोहित कुमार ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय पद्धति है जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है, बल्कि मानसिक शांति का भी स्रोत है। योग का अर्थ है - जुड़ना, यह शरीर, मन और आत्मा के संतुलन की प्रक्रिया है, जिसे नियमित अभ्यास से हासिल किया जा सकता है।



शरीर रोगमुक्त बनाता है योग : नगराधीश

खंड बड़ागुढा की अनाज मंडी में आयोजित योग दिवस समारोह में मुख्य अतिथि नगराधीश यश मलिक ने कहा कि योग के अभ्यास से शरीर लचीला, सशक्त और रोगमुक्त बनता है। इसमें विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान शामिल होती हैं, जो हमारी श्वास प्रणाली, मांसपेशियों और मन को नियंत्रित करती हैं। जैसे ताड़ासन से शरीर में संतुलन आता है और प्राणायाम से मानसिक तनाव कम होता है।



भागदौड़ भरी जिंदगी में योग जरूरी : तहसीलदार

खंड नाथूसरी चोपटा की अनाज मंडी में आयोजित योग दिवस समारोह में मुख्य अतिथि तहसीलदार अजय कुमार ने कहा कि आज की तेज भागदौड़ वाली जिंदगी में योग का महत्व और भी बढ़ गया है। अनियमित जीवनशैली और मानसिक तनाव ने हमें बीमारियों की ओर धकेल दिया है। ऐसे में योग एक प्राकृतिक उपचार के रूप में उभरा है। इसके माध्यम से हम न केवल तनाव से मुक्त हो सकते हैं, बल्कि सकारात्मक सोच और आंतरिक ऊर्जा भी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर ब्लॉक समिति चेयरमैन सूरजभान, खंड शिक्षा अधिकारी विजय सचदेवा भी मौजूद रहे।




आंतरिक रूप से सशक्त बनाता है योग : शुभम शर्मा



खंड रानियां की अनाज मंडी में आयोजित योग दिवस समारोह में तहसीलदार शुभम शर्मा ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि एक समग्र जीवनशैली है। यह मन की शांति और स्वस्थ जीवनशैली का संगम है। योग न केवल बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है, बल्कि हमें आंतरिक रूप से सशक्त और जागरूक बनाता है। इस अवसर पर बीडीपीओ सार्थक श्रीवास्तव, नगर पालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा, पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा शीशपाल कंबोज, निर्मल बसरा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed