फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   wrong name add in ppp

Sirsa News: परिवार पहचान पत्र में गलत नाम जुड़ने से पात्र परिवार का राशन बंद

Sun, 04 Oct 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 04 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
wrong name add in ppp
परिवार पहचान पत्र में गलत जोड़े गए पांच नाम।
वार्ड के पूर्व पार्षद अमित सोनी ने सीएम नायब सैनी को भेजी शिकायत
विज्ञापन


फोटो 37
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। परिवार पहचान पत्र में गलत तरीके से पांच अन्य लोगों के नाम जुड़ने का मामला सामने आया है। इसके कारण वार्ड नंबर 20 के एक पात्र परिवार का बीपीएल राशन कार्ड बंद हो गया है। उन्हें अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है।
परिवार की मुखिया सुनीता वार्ड नंबर 20 की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में पुत्र गुरमंगत सहित दो सदस्य हैं। परिवार पहचान पत्र के रिकॉर्ड में गलत जानकारी दर्ज है। इस कारण सुनीता उन सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं जिनकी वह पात्र हैं।
विज्ञापन

वार्ड पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को लिखित शिकायत भेजी। उन्होंने तत्काल संज्ञान लेने और संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत और मांगें
अमित सोनी ने बताया कि समाधान शिविर में भी शिकायत दर्ज हुई थी, लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है। उन्होंने परिवार पहचान पत्र में पांच व्यक्तियों के नाम जुड़ने की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही परिवार की पात्रता की दोबारा जांच कर राशन कार्ड और अन्य सरकारी लाभ तत्काल बहाल करने की अपील की। उन्होंने मुख्यमंत्री से अधिकारियों को नामों की जांच, पात्रता सत्यापन और लंबित शिकायत निस्तारण के निर्देश देने को कहा। तकनीकी या रिकॉर्ड संबंधी गलती का खामियाजा किसी पात्र गरीब परिवार को नहीं भुगतना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed