फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   wetness of paddy problem in buying

Sirsa News: धान खरीद में 17 फीसदी से अधिक नमी बनी अड़चन

Sun, 04 Oct 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 04 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
wetness of paddy problem in buying
कालांवाली। शेड के बाहर नमी ज्यादा होने पर धान को सुखने के लिए डाला हुआ। संवाद
सिरसा की मंडियों में धान की आवक जारी, सरकारी खरीद नहीं हो पाई शुरू
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार जारी है। हालांकि, अब तक सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। खरीद के इंतजार में किसानों को अपनी उपज की रखवाली करनी पड़ रही है।
रविवार को सिरसा अनाज मंडी में 274 मीट्रिक टन धान की आवक हुई। अब तक कुल 482 किसान चार हजार मीट्रिक टन धान लेकर पहुंच चुके हैं। मार्केट कमेटी के अधिकारियों के अनुसार, धान में नमी की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक है।
विज्ञापन

मंडी में पहुंच रहे धान में 17 फीसदी से अधिक नमी मिल रही है। नमी निर्धारित स्तर तक आने के बाद ही पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू हो सकेगी। कालांवाली अनाज मंडी में करीब 19 हजार क्विंटल धान की आवक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबवाली अनाज मंडी में 4459 क्विंटल धान पहुंच चुका है। रानियां मंडी में साढ़े पांच हजार क्विंटल धान की आवक हुई है।
किसानों की परेशानी
खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें मंडी में अपनी फसल की लगातार निगरानी करनी पड़ रही है। किसानों को उम्मीद है कि धान में नमी की मात्रा निर्धारित मानक के अनुरूप आते ही सरकारी खरीद शुरू होगी। मार्केट कमेटी सिरसा के सचिव वीरेंद्र मेहता ने बताया कि नमी अधिक होने के कारण खरीद एजेंसियां खरीद नहीं कर रही हैं।

राइस शेलरों की संख्या में वृद्धि
इस बीच जिले में राइस शेलरों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। इस वर्ष राइस शेलरों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। वर्ष 2025 में इनकी संख्या 72 थी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय में अब तक 30 राइस शेलरों ने सीएमआर के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed