फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   cyber fraud of 1 lakh

Sirsa News: मोबाइल हैक कर खाते से एक लाख रुपये उड़ाए, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 04 Oct 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 04 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud of 1 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। साइबर ठग ने बेटी की स्कूल फीस जमा कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर लिया। ठग ने उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 15 सितंबर को उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को स्कूल का स्टाफ बताया। उसने बेटी की लंबित फीस के ऑनलाइन भुगतान के लिए एक लिंक भेजा।
विज्ञापन

पीड़ित के लिंक पर क्लिक करते ही उसका मोबाइल हैक हो गया। कुछ देर बाद मोबाइल सामान्य होने पर उसने बैंक खाता चेक किया। खाते से एक लाख रुपये कट चुके थे। जांच अधिकारी दलीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed