फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   bke protest to buy paddy

Sirsa News: मंडी में धान के ढेर, खरीद का इंतजार, बीकेई ने किया प्रदर्शन

Sun, 04 Oct 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 04 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
bke protest to buy paddy
रोड़ी।  अनाज मंडी में धान खरीद में हो रही देरी के चलते  प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला फूं
फोटो - 19
विज्ञापन

- कैपिंग और पंजीकरण-वेरिफिकेशन की शर्तों का विरोध, मांगें पूरी न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोड़ी। धान खरीद में देरी, जिलेवार खरीद सीमा और फसल पंजीकरण-सत्यापन की दिक्कतों के विरोध में भारतीय किसान एकता (बीकेई) ने रविवार को रोड़ी अनाज मंडी में प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विरोध में नारेबाजी की।
हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर यह प्रदर्शन आयोजित हुआ। इसमें किसानों और मजदूरों ने सरकार के खिलाफ विरोध जताया। बीकेई के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने बताया कि मंडियों में धान की आवक बढ़ रही है पर खरीद शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने जिलेवार धान खरीद पर लगी सीमा तत्काल हटाने की मांग की। फसल कटाई के लिए कंबाइन का समय तय करने को भी कहा। औलख ने 21 से 27 सितंबर तक पोर्टल पर आवेदन करने वाले किसानों का पंजीकरण और सत्यापन जल्द पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे किसान एमएसपी पर अपनी फसल बेच सकेंगे। रोड़ी मंडी में 27 सितंबर से करीब 2300 क्विंटल धान पड़ा है। इसमें भूपेंद्र सिंह, जरनैल सिंह, जंटा सिंह और सेवा सिंह का धान शामिल है। किसानों के अनुसार, धान में 12 से 15 फीसदी नमी होने के बावजूद खरीद नहीं हुई।

चोरी का खतरा बताया
औलख ने बताया कि मंडी में पड़ी फसल की चोरी का खतरा बना हुआ है। भूपेंद्र सिंह की धान चोरी होने का दावा भी किया गया। उन्होंने डीएमई राहुल कुंडू से फोन पर मंडियों की स्थिति पर बात की। डीएमई ने राइस मिलरों के पंजीकरण के बाद सोमवार से खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया। बीकेई ने सभी मंडियों पर खरीद खर्च और मजदूरी की जानकारी वाले फ्लेक्स बोर्ड लगाने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed