{"_id":"6ac293f13ca5c0fb2d03f582","slug":"seva-setu-camp-in-odhan-and-badagudha-tomorrow-sirsa-news-c-128-1-sir1013-166144-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ओढ़ां और बड़ागुढ़ा में कल लगेगा सेवा सेतु कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ओढ़ां और बड़ागुढ़ा में कल लगेगा सेवा सेतु कैंप
Sun, 04 Oct 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा सेतु जनकल्याण कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों में विभिन्न विभागों के अधिकारी आमजन की समस्याएं सुनेंगे। वे पात्र लाभार्थियों के आवेदन और पंजीकरण की कार्रवाई भी करेंगे।
कल यानी मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय ओढ़ां और बड़ागुढ़ा में कैंप लगेगा। बुधवार को ओढ़ां खंड के जगमालवाली और बड़ागुढ़ा खंड के बीरूवालागुढ़ा में कैंप होंगे। वीरवार को ओढ़ां के पन्नीवाला मोटा और बड़ागुढ़ा के रोड़ी गांव में भी कैंप लगेंगे।
इन कैंपों में लाडो लक्ष्मी योजना और पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित तिथि पर पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।