फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Workshop on childbirth related problems held for the first time in Sirsa

Sirsa News: सिरसा में पहली बार हुई प्रसव संबंधी समस्याओं पर कार्यशाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Workshop on childbirth related problems held for the first time in Sirsa
सिरसा।शहर के निजी होटल में आयोजित कार्यशाला के दौरान महिला चिकित्सक जानकारी देती हुई। सोसायटी
सिरसा। ऑब्सट्रेशियन एंड गायनी सोसायटी की ओर से सिरसा में पहली बार सोमवार को निजी होटल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का विषय पीपीएच यानी प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव रखा गया। कार्यशाला के दौरान दिल्ली की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि काबरा व डॉ. शिबा मरवाह ने पीपीएच से बचाव संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।
विज्ञापन

दोनों चिकित्सकों ने बच्चे के जन्म के समय अत्यधिक रक्तस्राव जो 500 एमएल या अधिक हो जाता है के बारे में बताया। चिकित्सकों ने कहा कि अत्यधिक रक्तस्राव एक गंभीर स्थिति होती है जो प्रसूता के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है। एसजीओएस की अध्यक्षा डॉ. प्रवीण तोमर व सचिव डॉ. दिव्या तलवार के नेतृत्व में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें शहर की अधिकतर महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों, नागरिक अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी के लेबर रूम स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यशाला में 75 से भी अधिक डॉक्टर्स, नर्सेज और लेबर रूम स्टाफ ने कार्यशाला में जानकारियां प्राप्त कर लाभांवित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
सर्जरी तक के हर स्टेप के बारे में विस्तार से बताया

कार्यशाला के दौरान एसजीओएस की प्रधान डॉ. प्रवीण तोमर ने अतिथि चिकित्सकों का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए उन्हें बुके भेंट किए। उन्होंने बताया कि यह अपनी तरह का सिरसा में पहला आयोजन है जिसका लाभ यहां के गायनोकॉलोजिस्ट्स, लेबर रूम स्टाफ व नर्सों को भरपूर मिलेगा। इस कार्यशाला से हमें एमएमआर को कम करने में सहायता मिलेगी। गर्भ से लेकर गर्भनाल तक की हर जानकारी इस वर्कशॉप में दी गई व टेंपोनेंट से लेकर सर्जरी तक के हर स्टेप के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed