फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Work sensitively to solve the problems of citizens: Deputy Commissioner

नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील होकर करें कार्य : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Work sensitively to solve the problems of citizens: Deputy Commissioner
सिरसा। लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में वीरवार को उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त आरके सिंह ने बताया कि वीरवार को समाधान शिविर में कुल 75 समस्याएं आईं। इनके निवारण के लिए मौके पर ही संबंधित विभागों को दिशा निर्देश दिए गए। समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का प्राथमिकता से समाधान करना जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वे नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील होकर कार्य करें। सरकार के निर्देशानुसार पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। समाधान शिविर में अधिकतर नागरिक परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, पेंशन, जमीनी विवाद, पारिवारिक विवाद, पेयजल इत्यादि से संबंधित समस्याएं लेकर आ रहे हैं, जिनका प्राथमिकता के तौर पर निवारण किया जा रहा है। समाधान शिविर में पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, अतिरिक्त उपायुक्त डा. विवेक भारती, जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र, एसडीएम राजेंद्र कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed