फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Work of laying rainwater supply line continues, water filled on Janata Bhawan Road

Sirsa News: बरसाती लाइन बिछाने का काम जारी, जनता भवन रोड पर भरा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Work of laying rainwater supply line continues, water filled on Janata Bhawan Road
जनता भवन रोड पर दो एमएम बारिश में भी जमा हुआ पानी।
सिरसा। जनता भवन रोड अनाजमंडी और डबवाली रोड को जोड़ने वाला मुख्य रोड है। यहां पर जनता भवन अस्पताल भी है जहां सैकड़ों की संख्या में मरीज आते हैं। वहीं, इस रोड पर सबसे ज्यादा जलभराव होता है। बुधवार रात को आई दो एमएम बारिश के बाद सुबह 11 बजे तक जनता भवन एक फीट पानी जमा रहा।
विज्ञापन


बारिश तेज आने पर यहां पर तीन से चार फीट पानी हो जाता है। इससे लोगों को बड़े स्तर पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर पानी निकासी की समस्या के समाधान के लिए पूर्व में अमृत योजना के तहत लाइन बिछाई गई थी। इसके बाद भी जनता भवन रोड पर तीन जगहों पर पानी खड़ा रहता है।
विज्ञापन


इस पानी की निकासी सीवरेज लाइन तक में नहीं की गई है, ताकि नगर परिषद से पानी न निकले तो सीवरेज में पानी चला जाए। पानी से जनता भवन के रोड के व्यापारी परेशान हैं। अब नई लाइन बिछाने के कारण सड़क का एक टुकड़ा तोड़ दिया गया हे। ऐसे में वन-वे हो चुका है। वन के कारण व्यापारियों, दुकानदारों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर वाहन खड़े होने के कारण दिन भर वाहन चालकों को परेशानी होती है। कार्य चलने के बाद भी व्यवस्था बनाने को लेकर किसी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगाई गई है।


अनाज मंडी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आएगी परेशानी

अनाज मंडी में कबीर जयंती पर विशेष कार्यक्रम होगा। इस दौरान जनता भवन रोड पर सबसे ज्यादा दबाव होता है। इस कारण इस रोड को वन वे करने के बजाय पुलिस प्रशासन को बंद करना होगा, ताकि वाहनों को कंट्रोल किया जा सके और जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed