{"_id":"6887bbfd91ca1b4874031f29","slug":"womens-cultural-centers-will-be-opened-in-every-village-pawar-sirsa-news-c-128-1-svns1027-141622-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर गांव में खोले जाएंगे महिला सांस्कृतिक केंद्र: पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर गांव में खोले जाएंगे महिला सांस्कृतिक केंद्र: पंवार
विज्ञापन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करते हुए मंत
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के सभागार में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कीर ओर से जिला स्तरीय तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्यअतिथि हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्णलाल पंवार ने शिरकत की।
इस दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से हर गांव में महिला सांस्कृतिक केंद्र खोले जाएंगे। इन सांस्कृतिक केंद्रों में सामान भी उपलब्ध करवाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में खोले जाने वाले इन सांस्कृतिक केंद्रों में महिलाएं कला और संस्कृति को बढावा देने वाली नृत्य, भजन-संगीत जैसी गतिविधियां कर पाएगी। आज सिरसा में आठ महिला सांस्कृतिक केंद्र की शुरुआत की गई है। इसके अलावा 86 ई-लाईब्रेरी भी खोली गई है।
उन्होंने तीज उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार महिलाओं के सम्मान के लिए निरंतर प्रयासरत है। नई-नई योजनाएं लागू की जा रही है, जिससे महिलाएं और सशक्त हो रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए 25 नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के चुनाव में 65 प्रतिशत महिलाएं चुनी गई है। आज हवाई जहाज उड़ाने से लेकर सैन्य क्षेत्र में भी महिला शक्ति अगुवाई कर रही है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की ओर से तैयार किए गए अलग-अलग उत्पाद के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कैबिनेट मंत्री ने दो छात्राओं को सराहनीय प्रस्तुति पर नकद राशि देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान अंबाला में आयोजित राज्यस्तरीय तीज उत्सव समारोह का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में उपायुक्त शांतनु शर्मा, जिला परिषद के सीईओ डाॅ. सुभाष चंद्र, भाजपा प्रदेश संगठन सचिव सुरेंद्र आर्य, भाजपा डबवाली जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा, भाजपा नेता निताषा सिहाग, हनुमान, नगर पार्षद सुमन शर्मा, बिमला सिंवर, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता गौरव शर्मा, डीपीएम दयानंद जांगड़ा, चिमन भारतीय, मैनपाल व कई गांवों की महिला सरपंच मुख्य उपस्थित रहीं।
तीन महिलाओं को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम में तीन महिला स्वयं सहायता समूहों को एक लाख, 50 हजार व 25 हजार के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उपस्थित महिलाओं को तीज के त्योहार पर दी जाने वाली सम्मान स्वरूप कोथली भी प्रदान की। मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार महिलाओं के उत्थान व उनकी शिक्षा पर जोर दे रही है। गांवों में पढ़ी-लिखी पंचायतों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई। प्रदेश सरकार ने राशन डिपो में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है तथा अब बेटियों को शिक्षित करने के लिए ही प्रदेश सरकार ने हर 20 किलोमीटर पर महिला महाविद्यालय खोले हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब वे परिवहन मंत्री थे तो उन्होंने गांव से कॉलेज और विश्वविद्यालय तक बेटियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए परिवहन व्यवस्था शुरू की थी।
प्रदेश में 2.10 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया :
पंवार ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिला उत्थान के लिए काम करते हुए पांच करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा। इसमें से तीन करोड़ का लक्ष्य हासिल भी कर लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने भी पांच लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें से दो लाख 10 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है उन्हें आठ लाख के ड्रोन निशुल्क दिए गए हैं।
66 हजार स्वयं सहायता समूह कर रहे काम
कैबिनेट ने बताया कि हरियाणा में 66 हजार स्वयं सहायता समूह काम कर रहे हैं। इन समूह के सामने सबसे बड़ी समस्या तैयार किए गए उत्पाद की बिक्री की आती है। सरकार ने इसका समाधान करते हुए साझा बाजार बनाने का कार्य शुरू किया है। करनाल और फतेहाबाद में तो साझा बाजार शुरू कर दिया है, जहां कोई भी स्वयं सहायता समूह अपना उत्पाद बेच सकता है। भविष्य में इस व्यवस्था को और मजबूत करें ताकि मार्केटिंग की समस्या न आए।