फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Women stand in line for DAP and farmers stand in line for gate passes.

जीएसटी बचत उत्सव मनाने के बजाय किसानों की सुने सरकार : सिहाग

Mon, 29 Sep 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 29 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Women stand in line for DAP and farmers stand in line for gate passes.
डबवाली। हलका डबवाली के पूर्व विधायक अमित सिहाग ने कहा कि आपदा से परेशान जनता को उसके हाल पर छोड़कर सरकार जीएसटी महोत्सव मना रही है। महिलाएं डीएपी के लिए और किसान गेट पास के लिए लाइन में खड़े हैं। भाखड़ा जलाशय लबालब होने के बावजूद नहरें खाली होने पर भी उन्होंने चिंता जताई।
विज्ञापन

यहां जारी बयान में पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार सेवा पखवाड़ा मनाने का केवल ढोंग कर रही है। किसानों को उम्मीद थी कि सरकार उनकी फसल खराब होने पर उचित मुआवजा देगी लेकिन सरकार ने खराबे की गिरदावरी भी नहीं करवाई है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री को मंडियों में आकर किसानों का हाल देखना चाहिए। चुनाव से पहले किए गए वायदे अनुसार धान का मूल्य 3,100 रुपये देने के बजाय पीआर धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,369 रुपये और बाजरे का 2,785 रुपये घोषित किया लेकिन धान 1,900 रुपये और बाजरा 2,150 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक सिहाग ने कहा कि सरकार ने ड्रोन के माध्यम से पराली जलाने वाले किसानों पर केस दर्ज करने की तैयारी की है लेकिन पराली प्रबंधन के लिए केवल 1,200 रुपये प्रति एकड़ देना किसानों से अन्याय है। यह राशि 5,000 रुपये प्रति एकड़ होनी चाहिए।

पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार जिस ड्रोन से पराली जलाने पर केस दर्ज करवा रही है अगर उसी ड्रोन से मंडियों का हाल देखती तो उन्हें सच्चाई का पता चलता। इसी अनदेखी के कारण भाखड़ा जलाशय लबालब होने के बावजूद नहरों में पानी नहीं है। हलका डबवाली के चौटाला और आसाखेड़ा माइनर में पानी चलाने के लिए किसान मजबूरन धरना, प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed