{"_id":"669976efe1d0768d4b0e4946","slug":"women-and-child-development-department-will-organize-competitions-apply-till-29th-sirsa-news-c-128-1-sir1002-122861-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: महिला एवं बाल विकास विभाग करवाएगा प्रतियोगिताएं, 29 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: महिला एवं बाल विकास विभाग करवाएगा प्रतियोगिताएं, 29 तक करें आवेदन
विज्ञापन
सिरसा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 5100, 3100 व 2100 रुपये, प्रमाण-पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 29 जुलाई तक आवेदन जमा करवाए जा सकते हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. दर्शना सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं की विभिन्न श्रेणियां बनाई गई है। इसमें बेटी को बचाने और शिक्षित करने के महत्व को ध्यान में रखा गया है। इस दौरान गायन प्रतियोगिता, रेडियो जिंगल, गीत व वीडियो प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं की सभी प्रविष्टियां मौलिक और हरियाणवी भाषा में होनी चाहिए। प्रत्येक प्रविष्टि की अवधि एक मिनट होनी चाहिए। प्रविष्टि स्पष्ट, उच्च गुणवत्ता वाली और थीम के अनुरूप होनी चाहिए। प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं।
इन विषयों पर दें सकती हैं प्रस्तुति
प्रतियोगी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या, महिला मुद्दे, महिला हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना, महिला अधिकार, महिलाओं के कानूनी अधिकार, छेड़छाड़, पीछा करना, साइबर अपराध, महिलाओं का सशक्तीकरण, लिंग भेदभाव, घरेलू हिंसा, महिला शिक्षा आदि थीम पर प्रस्तुति दे सकते हैं। इच्छुक सभी प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति की हार्ड कॉपी 29 जुलाई तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास के कार्यालय में जमा करवाएं। सभी प्रस्तुतियों के बाद कमेटी द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों का निर्णय किया जाएगा।