फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Woman hangs herself to death, family members accuse her in-laws of harassing her and demanding dowry

महिला ने फंदा लगा की आत्महत्या, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए परेशान करने व दहेज मांगने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Woman hangs herself to death, family members accuse her in-laws of harassing her and demanding dowry
विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने मामले में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करते पुलिस कर्मी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। चत्तरगढ़पट्टी में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष दहेज मांगने और बच्चा न होने पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। हुडा चौकी पुलिस ने मृतक महिला के पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक महिला के मामा लख्मी सिंह ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय भांजी सोनू का दो वर्ष पहले बाजेकां निवासी जगवीर सिंह के साथ विवाह हुआ था। शादी के दो साल भी जब उसको कोई बच्चा नहीं हो पाया और तो ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज की मांग करते थे। जिससे परेशान होकर वह बीते दो माह से मायके आ गई थी। दोनों परिवारों में सुलह करवाने के लिए उन्होंने पंचायत भी की लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। परेशान होकर मंगलवार शाम करीब पांच बजे उसने मायके में ही मकान में फंदा लगा लिया। काफी समय तक जब वह दिखाई नहीं दी तो उसके छोटी बहन ने तलाश करनी शुरू कर दी। जब वह मकान के कमरे में गए तो उसकी बहन ने कमरे में पंखे वाली कुंडी से रस्सी बांधकर फंदा लगाया हुआ था। उसने शोर मचाया तो परिवार के सदस्य वहां पर एकत्र हो गए और उसे फंदे से उतार लिया। परिजनों ने डॉक्टर को मौके पर बुलाया। जिसके बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया। बुधवार को पुलिस ने मृतक के पिता श्याम लाल और मां ममता रानी की शिकायत पर मृतक महिला के ससुर प्यारे लाल, सांस मिड़ी बाई, ननद रजनी और पति जगवीर सिंह पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के चार सदस्यों पर मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभय सिंह, जांच अधिकारी, हुडा चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed