फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Woman dies in private hospital, family alleges negligence

Sirsa News: निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in private hospital, family alleges negligence
ऐलनाबाद।ममेरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजन बहस करते हुए। संवाद
ऐलनाबाद। ममेरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार सुबह उपचार के लिए लाई गई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। आपसी सहमति के बाद मामला शांत हो गया और मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

इस मामले में परिजनों व अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई पुलिस शिकायत नहीं दी गई। वार्ड 13 ऐलनाबाद निवासी बिमला देवी के बेटे सोनू ने बताया कि उनकी मां रविवार सुबह पूरी तरह स्वस्थ थीं और स्वयं चलकर अस्पताल पहुंची थीं। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद कंपाउंडर ने बार-बार 5-10 मिनट में डॉक्टर के आने की बात कहकर करीब दो घंटे तक उन्हें टालता रहा, लेकिन इस दौरान डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने डॉक्टर को बुलाने के लिए दबाव बनाया तो कंपाउंडर ने बिना चिकित्सक की मौजूदगी के एक इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही समय बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही संख्या में परिजन व रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। परिजनों ने डॉक्टर को मौके पर बुलाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पांच सदस्यीय कमेटी की गई गठित
घटना की जानकारी मिलने पर शहर के कुछ डॉक्टर व गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे और अस्पताल प्रशासन व परिजनों के बीच बातचीत करवाई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर कार्रवाई की मांग दोहराई। बातचीत के बाद परिजनों ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर मामले की जांच और अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर सहमति जताई। इसके बाद स्थिति कंट्रोल हुई और मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं ऐलनाबाद थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed