फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Woman and youth who came from Jharkhand to give one kg of opium were caught, buyer also controlled

Sirsa News: झारखंड से एक किलो अफीम देने आई महिला व युवक दबोचे, खरीदार भी काबू

Tue, 11 Apr 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 11 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Woman and youth who came from Jharkhand to give one kg of opium were caught, buyer also controlled
बडागुढ़ा थाना मेंं आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बडागुढ़ा। सीआईए डबवाली ने गांव बडागुढ़ा से एक महिला सहित तीन लोगों को 1 किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव रकसी जिला चत्तरा (झारखंड) निवासी प्रदीप यादव व गीता देवी तथा गांव भादड़ा निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ बडागुढ़ा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बडागुढ़ा पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से गीता देवी व राजेश कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि प्रदीप यादव को 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

सीआईए प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि पुलिस ने खास सूचना के आधार पर आरोपियों को बडागुढ़ा क्षेत्र से काबू किया गया है। सूत्रों के मुताबिक झारखंड निवासी प्रदीप यादव की भादड़ा निवासी राजेश के साथ पहले से जान-पहचान थी। इसी के चलते राजेश ने प्रदीप से अफीम मंगवाई थी। किसी को जल्दी से संदेह न हो इसके लिए प्रदीप यादव महिला गीता देवी को पैसे का लालच देकर अपने साथ लाया था। पुलिस ने दोनों को काबू करते हुए पूछताछ की तो उन्होंने राजेश को अफीम देने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे भी धर लिया। बडागुढ़ा थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल ने बताया कि आरोपियों में से प्रदीप को रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह इससे पहले क्षेत्र में किन-किन लोगों को सप्लाई दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed