फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   jhota navab welcomed

Sirsa News: गोगामेड़ी पशु मेले में प्रथम रहा खेड़ी का झोटा नवाब, गांव पहुंचने पर स्वागत

Fri, 25 Sep 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 25 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
jhota navab welcomed
चोपटा। गोगामेड़ी पशु मेले में प्रथम स्थान हासिल करने वाले झोटे नवाब के गांव खेड़ी पहुंचने पर स्
55 झोटों के बीच नवाब ने हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन

मुर्रा नस्ल के झोटे की लंबाई 11 फीट और ऊंचाई 5 फीट 9 इंच

फोटो --- 1
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। राजस्थान के गोगामेड़ी पशु मेले में खेड़ी गांव के झोटे नवाब ने प्रथम स्थान हासिल किया। गांव लौटने पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने उसका जोरदार स्वागत किया। किसान अशोक कुमार सहू के मुर्रा नस्ल के इस झोटे ने करीब 55 झोटों को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की।
इस उपलब्धि पर गांव में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सरपंच सुरेश पूनिया, हरदत पूनिया और महावीर सिंह सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए। अशोक कुमार सहू ने बताया कि मेले में हरियाणा, राजस्थान और पंजाब सहित कई राज्यों के पशुपालक भाग लेते हैं।
विज्ञापन

नवाब की लंबाई 11 फीट और ऊंचाई 5 फीट 9 इंच है। ग्रामीणों ने अशोक कुमार की मेहनत और पशुपालन के प्रति समर्पण की सराहना की। सरपंच सुरेश पूनिया ने कहा कि झोटे नवाब ने गांव और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालन से कमाई का बेहतर साधन
ग्रामीणों ने कहा कि अच्छी नस्ल के पशुओं का चयन और उनकी उचित देखभाल करके पशुपालन को कमाई का बेहतर साधन बनाया जा सकता है। राजस्थान के गोगामेड़ी में भादो मास में यह पशु मेला आयोजित होता है। इसमें ऊंटों के साथ गाय, भैंस और घोड़ों की प्रतियोगिताएं भी होती हैं। विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को पुरस्कार दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed