फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   encroachment of 57 houses erased

Sirsa News: गांव सिकंदरपुर की बाहरी फिरनी पर बने 57 घरों पर चली जेसीबी

Sat, 26 Sep 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 26 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
encroachment of 57 houses erased
गांव सिकंदरपुर में जेसीबी से घर तोड़ते हुए और मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारी व अ​धिकारी । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव सिकंदरपुर की बाहरी फिरनी पर बने 57 कच्चे-पक्के मकानों पर शुक्रवार को प्रशासन ने जेसीबी चलाई। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई की।
जेसीबी से अपने आशियाने टूटते देख कई महिलाएं भावुक हो गईं। वे अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर कार्रवाई रोकने की गुहार लगाती रहीं। महिलाओं ने अधिकारियों से कहा कि उन्होंने मजदूरी व नरमा चुगाई कर वर्षों की मेहनत से घर बनाए थे।
विज्ञापन

सुबह खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हरीश कुमार पुलिस बल के साथ गांव सिकंदरपुर पहुंचे। अधिकारियों ने गांव की बाहरी फिरनी पर चिह्नित किए गए मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। जेसीबी चलते ही प्रभावित परिवारों की महिलाएं अधिकारियों के सामने पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने कार्रवाई रोकने की गुहार लगाते हुए कहा कि उनके परिवार कई दशकों से यहां रह रहे हैं। महिला दर्शना व बेअंत कौर ने बताया कि वे गरीब परिवार से हैं। परिवार के लोग मजदूरी व नरमा चुगाई करके अपने परिवारों का पालन-पोषण करते हैं।
उन्होंने कहा कि उनके बुजुर्ग करीब 60 से 80 वर्ष पहले पाकिस्तान से यहां आकर बसे थे। उस समय उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि जिस जमीन पर वे रह रहे हैं, वह सरकारी जमीन है।
घर टूटे तो छलक उठा महिलाओं का दर्द : जेसीबी जैसे-जैसे मकानों को गिराती रही प्रभावित परिवारों की महिलाओं की आंखों से आंसू छलकते रहे। महिलाएं अधिकारियों से कार्रवाई रोकने की गुहार लगाती रहीं। उनका कहना था कि उनके परिवार कई दशक से यहां रह रहे हैं। उन्हें जमीन के सरकारी होने की जानकारी नहीं थी।

डयूटी मजिस्ट्रेट व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हरीश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। इस संबंध में पहले ही सूचित कर दिया गया था। 57 मकानों को गिराने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed