फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   With the efforts of the Association, the removed soldiers started coming back

Sirsa News: एसो. के प्रयास से होने लगी हटाए गए जवानों की वापसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
With the efforts of the Association, the removed soldiers started coming back
रियाणा ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य खुशी जाहिर करते हुए। एसोसिएशन
सिरसा। हरियाणा ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रपाल तंवर ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से उठाए गए कदमों पर वर्तमान महाआदेशक देशराज सिंह ने अकारण हटाए गए होमगार्ड जवानों के लिए काफी ठोस कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महा आदेशक के प्रयासों से जवानों की धीरे-धीरे ही सही वापसी होने लगी है। इसके अलावा काफी फाईलें जवानों के वेलफेयर के लिए हरियाणा सचिवालय भेजी गई है। इसमें 7वें वेतन आयोग का बढ़ा हुआ लाभ भत्ता, सैलरी जवानों को जल्द मिले, एचआरकेन के समान छुट्टी और अन्य लाभ प्रशिक्षण भत्ता को बढ़ाने, विकलांग होने पर ड्यूटी प्रावधान और ज्यादा विकलांग होने पर उनके परिवार वालों को नौकरी देने, हरियाणा होमगार्ड जवानों के कल्याण हेतु ज्यादा अनुदान की राशि प्रदान करने बारे प्रस्ताव देने, रोटेशन प्रणाली में सुधार, बस यात्रा और दिवंगत होमगार्ड आश्रितों को एक्सप्रेसिया की सुविधा देने पर भी जल्द विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा मीडिया प्रभारी सुनील अग्रोहा व मीडिया सलाहकार राजेश कुमार ने बताया कि इसमें एक्स ग्रेशिया के लिए काफी दिवंगत होमगार्ड जवानों के परिवार से नाम मांगे गए हैं और कुछ आवेदन भी होम गार्ड के राज्य मुख्यालय को इस संबंध में प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जवानों को उम्मीद बंधी है कि उनकी वापसी के साथ-साथ उनके अधिकार भी मिलेंगे। संगठन के पदाधिकारियों वरिष्ठ सलाहकार निर्मल सिंह, संगठन सचिव जसवीर सिंह, सुखपाल, जिला फरीदाबाद प्रधान चंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, अशोक खत्री, संतोष यादव, अनिल कुमार, करण सिरसा आदि ने डीजी होमगार्ड देशराज सिंह का होमगार्ड जवानों की सुध लेने पर हार्दिक धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed