फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Will prepare students according to the need of industries

उद्योगों की जरूरत अनुसार विद्यार्थियों को करेंगे तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Will prepare students according to the need of industries
प्राध्यापकों की बैठक लेते कुलपति अजमेर सिंह मलिक। - फोटो : Sirsa
सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी अब विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल का भी कोर्स करवाएगी। पढ़ाई के दौरान ही विद्यार्थियों को ना केवल पाठ्यक्रम की जानकारी दी जाएगी बल्कि उद्योगों, विभिन्न कंपनियों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। जॉब लगने से पहले इंटरव्यू का सामना कैसे करें, बायोडाटा कैसे बनाएं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाएगी। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है। शनिवार को हुई वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

सीडीएलयू प्रशासन ने विद्यार्थियों के लिए कुछ नया करने का प्लान किया। इसके तहत वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों से मंथन के बाद फैसला लिया। सीडीएलयू में इसके लिए यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर आउटरीच प्रोग्राम एंड एक्स्टेंशन का गठन किया। ये सेंटर अब विद्यार्थियों के लिए नये कोर्स करवाएगा। पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को अतिरिक्त ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें नौकरी के लिए अतिरिक्त कोचिंग ना लेनी पड़ी। पास आउट होते ही सीधा नौकरी के लिए विद्यार्थी तैयार होंगे।
विज्ञापन

वीसी ने ली अधिकारियों की बैठक, परियोजना का खाका तैयार
वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने कमेटी रूम में विभिन्न संकायों की शनिवार को बैठक ली। बैठक में फैसला लिया गया कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 से विद्यार्थियों केे कौशल को विकसित करने के लिए 10 से 15 घंटे प्रति सेमेस्टर व्यावहारिक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर आउटरिच प्रोग्राम एंड एक्स्टेंशन के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। इस दौरान सेंटर के निदेशक डॉ. कपिल चौधरी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्किल इनहांसमेंट के विभिन्न मॉडयूल्स के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं विशेषताएं और करवाए जाएंगे कोर्स
- विद्यार्थियों के लिए अलग से सेंटर गठित कर दिया गया और इसके लिए टैगोर भवन के पीछे एक्स्टेंशन इमारत का चयन किया गया है।
- सीडीएलयू में पढ़ रहे ग्रेजुएट स्तरीय कोर्स के विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
- इसके तहत विद्यार्थियों को सॉफ्ट स्किल की जानकारी दी जाएगी।
- जरूरत पड़ी तो कंप्यूटर लैब भी नई स्थापित होगी।
- 100 विद्यार्थियों की क्षमता का हॉल तैयार है, यहां कोर्स करवाया जाएगा।
- आने वाले दिनों में इसका विस्तार किया जाएगा।
- विद्यार्थियों को नियमित पाठ्यक्रम के साथ-साथ कम से कम 15 घंटे का नॉन क्रेडिट कोर्स करवाया जाएगा।
- विद्यार्थियों के लिए एक्टिविटी सेंटर तैयार किया जा रहा है।
नियमित कोर्स के दौरान विद्यार्थी पढ़ाई तो कर लेेते हैं और पास आउट भी हो जाते हैं। लेकिन इसके बाद उन्हें नौकरी लगने और उद्योगों के अनुरूप तैयार होने के लिए अलग से कोर्स करने की जरूरत पड़ती है। इसलिए हमने प्लान बनाया है कि नियमित पढ़ाई के दौरान ही विद्यार्थियों को सॉफ्ट स्किल कोर्स करवाए जाएं। इसके तहत विद्यार्थियों को उद्योगों और विभिन्न कंपनियों के लिए तैयार किया जाएगा। यानी पास आउट होते ही विद्यार्थी नौकरी के लिए तैयार होगा। योजना पर काम शुरू हो गया है, जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
- प्रो. अजमेर सिंह मलिक, सीडीएलयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed